आज रात आसमान में दिखेगा चार ग्रहों का जमघट

सौरमंडल में 29 जनवरी को अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। आज रात को चांद और मंगल ग्रह आपस में एक दूसरे के काफी नजदीक दिखाई देने वाले हैं। भारत में यह खगोलीय घटना रात को 8.34 बजे दिखाई देगी। इस समय पर चांद मंगल के दक्षिण में से गुजर रहा होगा। लेकिन इस दौरान केवल चंद्रमा (Moon) और मंगल (Mars) ही नहीं होंगे बल्कि शुक्र (Venus) भी इनके पास दिखाई देगा। 

ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि चांद और मंगल दोनों ही धनु राशि में होंगे। हालांकि नंगी आंखों से यह नजारा देख पाना आसान नहीं होगा, लेकिन अगर आप बिल्डिंग और पेड़ों के पार देख पाएं तो आप इन सभी ग्रहों को एक साथ देख सकते हैं जो एक दूसरे के पास दिखाई देंगे। आप शुक्र ग्रह को भी देख सकते हैं। यहां पर बुध ग्रह भी होगा लेकिन उसकी रोशनी काफी धीमी होगी। इनके बाईं तरफ चमकता हुआ शनि भी देखा जा सकता है।  


In The Sky में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार यह नजारा भारत में 8.34pm पर दिखाई देगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह नजारा टेलीस्कोप के फील्ड ऑफ व्यू में एक साथ तो नहीं देखा जा सकेगा लेकिन दूरबीन की सहायता से इसे देखा जा सकता है या फिर नंगी आंखों से भी देखा जा सकता है। 

ग्रहों के आपस में करीब आने की ये खगोलीय घटनाएं तब सामने आती हैं जब दो या दो से अधिक खगोलीय पिंड एक जैसे चढ़ाव के साथ आगे बढ़ते हैं। साधारण शब्दों में इस तरह ग्रहों का पास आना संयोजन कहलाता है। अंतरिक्ष में अक्सर इस तरह की खगोलीय घटनाएं सामने आती रहती हैं। ग्रहण आदि को नंगी आंखों से देखना हानिकारक बताया गया है किंतु ग्रहों के आपस में पास आने जैसी इस घटना को नंगी आंखों से देखा जा सकता है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

https://myrevolution.in/technology/%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%86%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a4%be/?feed_id=9886&_unique_id=61f569f2c897f

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले