गोवा: भाजपा ने जारी की दूसरी सूची, श्रीपद नाइक के बेटे को नहीं मिला टिकट

गोवा: भाजपा ने जारी की दूसरी सूची, श्रीपद नाइक के बेटे को नहीं मिला टिकट

भाजपा ने छह उम्मीदवारों की दूसरी और अंतिम सूची की बुधवार को घोषणा की.

पणजी:

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 14 फरवरी को होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव के लिए अपने छह उम्मीदवारों की दूसरी और अंतिम सूची की बुधवार को घोषणा की. सूची में विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटनेकर का भी नाम है जो अपने मौजूदा निर्वाचन क्षेत्र बिचोलिम से चुनाव लड़ेंगे. हालांकि, केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक के बेटे सिद्धेश नाइक को सूची में जगह नहीं मिली. सिद्धेश कुम्भरजुआ से कथित तौर पर टिकट मांग रहे थे. राज्य के पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक पांडुरंग मडकाइकर की पत्नी जैनिता कुम्भरजुआ सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी. इसी तरह पार्टी ने 34 उम्मीदवारों की पहली सूची में पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल का नाम शामिल नहीं किया था. उत्पल पर्रिकर ने बाद में भाजपा छोड़ दी और घोषणा की कि वह पणजी से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे.

यह भी पढ़ें


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b8%e0%a4%b0/?feed_id=9793&_unique_id=61f4f5b4688ae

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले