CBI प्रशिक्षित एजेंसी, अनिल देशमुख के खिलाफ निचली अदालत के कमेंट से नहीं होगी प्रभावित : हाईकोर्ट

CBI प्रशिक्षित एजेंसी, अनिल देशमुख के खिलाफ निचली अदालत के कमेंट से नहीं होगी प्रभावित : हाईकोर्ट

प्रतीकात्‍मक फोटो

नई दिल्‍ली :

दिल्ली हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीबीआई एक विशिष्ट और प्रशिक्षित एजेंसी है जो महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देखमुख के खिलाफ कथित तौर पर पूर्वाग्रह से ग्रसित टिप्पणियों से ‘‘प्रभावित'' नहीं होगी. निचली अदालत ने देशमुख को कथित तौर पर क्लीन चिट देने वाली सीबीआई की प्रारंभिक जांच (पीई) कथित तौर पर लीक होने से जुड़े मामले में उनके खिलाफ जांच का आदेश दिया था. देशमुख ने निचली अदालत के एक आदेश में उनके खिलाफ की गयी ‘‘हैरान'' करने वाली टिप्पणियों के विरुद्ध याचिका दायर की है.

यह भी पढ़ें

दिल्ली : पिछले चार दिनों में 41 से 60 साल के उम्र के लोगों की कोरोना से सबसे ज्यादा हुई मौत

याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने कहा कि जाहिर है कि सीबीआई स्वतंत्र तरीके से काम और जांच करेगी. याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रम चौधरी ने दलील दी कि निचली अदालत ने ऐसी धारणा बना  कि जांच एजेंसी के पास मामले में याचिकाकर्ता को फंसाने का अधिकार है. उन्होंने कहा कि निचली अदालत ने याचिकाकर्ता की भूमिका पर ‘‘पूर्व निर्णय'' कर लिया और ‘‘अतिरेकपूर्ण'' टिप्पणी की जबकि वह सिर्फ जांच का निर्देश दे सकती थी. इस पर हाइकोर्ट ने कहा कि सीबीआई एक प्रशिक्षित एजेंसी है जो निचली अदालत की टिप्पणियों से प्रभावित नहीं होगी और निचली अदालत के न्यायाधीश ने केवल ‘‘वजहें बतायी हैं कि उन्होंने आगे जांच का आदेश क्यों दिया.''

दिल्ली सरकार के 20 स्कूलों में शुरू हुए हेल्थ क्लीनिक, होगा 15-18 साल के किशोरों का वैक्सीनेशन

न्यायमूर्ति प्रसाद ने कहा, ‘‘यह कहने की जरूरत नहीं है कि सीबीआई जैसी विशिष्ट एजेंसी आगे जांच का निर्देश देते हुए मजिस्ट्रेट द्वारा की गयी टिप्पणियों से भ्रमित नहीं होगी. यह कहने की आवश्यकता नहीं है कि सीबीआई स्वतंत्र रूप से काम करेगी.''अदालत के स्पष्टीकरण के बाद चौधरी ने अपने अनुरोध पर और जोर नहीं दिया.सीबीआई की ओर से अधिवक्ता निखिल गोयल ने कहा कि एजेंसी स्वतंत्र तरीके से मामले की जांच कर रही है.गौरतलब है कि दिसंबर में विशेष न्यायाधीश संजीव अग्रवाल ने सीबीआई को प्रारंभिक जांच मामले में देशमुख की भूमिका की जांच करने का निर्देश देते हुए कहा था कि भले ही उन्हें मामले में आरोपपत्र में आरोपी नहीं बताया गया लेकिन वह बड़े षडयंत्र के पीछे हो सकते हैं क्योंकि पीई की सामग्री लीक होने से उन्हें सबसे ज्यादा फायदा हुआ.

कोरोना से जूझती अर्थव्यवस्था, बजट में राहत पैकेज की मांग


Source link https://myrevolution.in/politics/cbi-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%8f%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%a6/?feed_id=7627&_unique_id=61e2f2bc86846

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले