Covid-19 : भारत में कोरोना संक्रमण दर हुई 20.75%, एक दिन में 3.06 लाख नए मामले

Covid-19 : भारत में कोरोना संक्रमण दर हुई 20.75%, एक दिन में 3.06 लाख नए मामले

देश में डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 20.75 फीसद हो गई है. (फाइल फोटो)

नई दिल्‍ली :

देश में कोरोना के दैनिक मामलों (Corona Daily Cases) में कल के मुकाबले में थोड़ी कमी आई है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,06,064 मामले दर्ज किए गए हैं. हालांकि कल कोरोना के 3.33 लाख मामले सामने आए थे. देश में कोरोना के दैनिक मामलों में जरूर मामूली कमी दर्ज की गई है, लेकिन सक्रिय मामलों (Corona Active cases) की संख्‍या कम होने का नाम नहीं ले रही है. पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्‍या बढ़कर  22,49,335 हो गई है. साथ ही सक्रिय मामलों की संख्‍या कुल मामलों के 5.69 फीसद तक पहुंच गई है. कोरोना के मामलों में पिछले दिनों आए उछाल के बाद से मौतों का दैनिक आंकड़ा भी बढ़ा है. देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 439 मौतें दर्ज की गई हैं. 

यह भी पढ़ें

कोरोना से संक्रमितों की संख्‍या के मुकाबले में ठीक होने वाले लोगों की संख्‍या भी दो लाख से ज्‍यादा है. पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण को मात देकर 2,43,495 लोग ठीक होने में कामयाब रहे हैं. इसके बाद ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्‍या 3,68,04,145 हो गई है. 

2 हफ्तों में चरम पर होगी कोरोना की तीसरी लहर, IIT वैज्ञानिकों ने दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों का हाल बताया

देश में कोरोना संक्रमण की दर बढ़ रही है. देश में डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 20.75 फीसद हो गई है. वहीं वीकली पॉजिटिविट रेट में भी इजाफा हुआ है. वीकली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 17.03 फीसद तक पहुंच गई है. 

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में भारी बर्फबारी के बीच चला कोविड टीकाकरण अभियान, देखें VIDEO

देश में बीते 24 घंटे के दौरान 14,74,753 लोगों ने टेस्‍ट करवाया है, जिसके बाद देश में टेस्‍ट कराने वाले लोगों की संख्‍या 71.69 करोड़ हो गई है. साथ ही राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्‍सीन की 162.26 करोड़ डोज दी जा चुकी है. 

देश में ओमिक्रॉन का कम्यूनिटी स्प्रेड हो चुका है : केंद्र सरकार


Source link https://myrevolution.in/politics/covid-19-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a4%a3/?feed_id=9155&_unique_id=61f005d65cd54

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले