COVID-19 : भारत में कोरोना के 2.71 लाख नए मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंची 15.50 लाख

नई दिल्ली:

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,71,202 मामले दर्ज किए गए हैं. शनिवार को यह आंकड़ा 2,68, 833 था. देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 15 लाख पार कर चुकी है, अभी 15,50,377 मरीजों का कोरोना इलाज चल रहा है. वहीं, पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो शनिवार के मुकाबले इसमें थोड़ी कमी देखने को मिली है. शनिवार को जहां पॉजिटिविटी रेट 16.66 फीसद दर्ज की गई थी, वह रविवार को घटकर 16.28% हो गई. वीकली पॉजिटिविटी दर 13.69% है. अभी तक 70.24 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 16,65,404 टेस्ट किए गए हैं. 

यह भी पढ़ें

रिकवरी रेट की बात करें तो वह घटकर 94.51% आ गई है. पिछले 24 घंटे में 1,38,331 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है. अब तक कुल 3,50,85,721 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 314 मौत दर्ज की गई हैं.

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों में 28.17 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है. देश में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 7,743 मामले दर्ज हो चुके हैं. 


Source link https://myrevolution.in/politics/covid-19-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-2-71-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96-%e0%a4%a8/?feed_id=7980&_unique_id=61e6910791960

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले