MP: सीएम शिवराज के गृह जिले में राष्‍ट्रपिता का अपमान! कलेक्‍ट्रेट के टॉयलेट में रख दिए गए 'बापू' के चित्र

MP: सीएम शिवराज के गृह जिले में राष्‍ट्रपिता का अपमान! कलेक्‍ट्रेट के टॉयलेट में रख दिए गए 'बापू' के चित्र

महात्मा गांधी के पोस्टर को कलेक्ट्रेट भवन में टॉयलेट में रख दिया गया था

भोपाल :

Madhya Pradesh: मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अपमान का मामला सामने आया है जहां महात्मा गांधी के पोस्टर को कलेक्ट्रेट भवन में शौचालय में रख दिया गया. इस पोस्टर में गांधी के आंदोलन और उनसे जुड़ी घटनाओं के चित्र बने हुए हैं. गांधीजी की मध्यप्रदेश यात्राओं से जुड़ी जानकारी और चित्र इस पोस्‍टर पर अंकित हैं. यह पोस्टर कलेक्ट्रेट के प्रथम मंजिल पर बने शौचालय में रखे गए थे जहां पर काफी गंदगी फैली हुई थी.

यह भी पढ़ें

सबसे ज्‍यादा हैरान करने वाली बात यह है कि अधिकारी-कर्मचारी नियमित तौर पर वॉशरूम का इस्तेमाल करते हैं लेकिन किसी भी सरकारी अफसर का ध्यान इस ओर नहीं गया. इस पूरे मामले को लेकर कलेक्ट्रेट के अफसरों ने चुप्पी साध रखी है.


Source link https://myrevolution.in/politics/mp-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87/?feed_id=7547&_unique_id=61e1db3fe9636

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले