'सभ्य समाज के लिए ये सही नहीं' : RSS के मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने धर्म संसद में दिए 'हेट स्पीच' की आलोचना की

'सभ्य समाज के लिए ये सही नहीं' : RSS के मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने धर्म संसद में दिए 'हेट स्पीच' की आलोचना की
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की मुस्लिम इकाई ने रविवार को उत्तर प्रदेश के तीन जिलों में सार्वजनिक जागरूकता अभियान चलाया और विधानसभा चुनाव में समर्थन जुटाने के उद्देश्य से मुस्लिम उलेमा और विद्वानों के साथ बैठकें की. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि संगठन के 10 सदस्यों के एक दल ने अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर जिले में अभियान चलाया. 

यह भी पढ़ें

बयान के अनुसार, बैठक में एमआरएम ने कहा कि मुस्लिम समुदाय ने समाज में बढ़ रही नफरत पर चिंता व्यक्त की. हाल में उत्तराखंड में आयोजित हुई ‘धर्म संसद' में की गई टिप्पणी का हवाला देते हुए एमआरएम ने कहा, 'उन्हें ऐसा लगता है कि धर्म संसद में की गई टिप्पणी किसी सभ्य समाज के लिए सही नहीं हैं.'

एमआरएम के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अख्तर ने कहा कि संघ या सरकार का ऐसी धर्म संसद से कोई नाता नहीं है और एमआरएम ऐसे आयोजनों का समर्थन नहीं करता तथा धर्म संसद में दिए गए बयानों की निंदा करता है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80/?feed_id=9306&_unique_id=61f13b0418b11

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले