एलियंस के होने का अंदेशा! अमेरिकी पायलट ने एक दर्जन से ज्यादा UFO देखे

UFO और एलियन हमारी दुनिया के लिए आज भी रहस्‍य हैं। इनकी मौजूदगी को लेकर समय-समय पर दावे किए जाते हैं। कई लोगों और वैज्ञानिकों का मानना है कि इस दुनिया के बाहर भी एक दुनिया है। UFO और एलियंस को लेकर हमने कई कहान‍ियां सुनी हैं। पृथ्‍वी पर UFO के आने के दावे होते रहते हैं। ऐसा ही एक दावा फ‍िर से किया गया है। हांगकांग के पास दक्ष‍िण चीन सागर के ऊपर एक दर्जन से ज्‍यादा अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट्स (UFOs) दिखाई दिए, जो कुछ देर बाद बादलों में गायब हो गए। इस वीडियो को कथित तौर पर एक अमेरिकी मिलिट्री पायलट ने रिकॉर्ड किया है। इस वीडियो में चार रहस्यमयी प्रकाश संरचनाओं के तीन सेट बादलों के ऊपर उड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को 24 नवंबर को फिल्माया गया था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग चौंकाने वाली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसे ‘एलियन' एयरक्राफ्ट की रोशनी बताया, तो कुछ का मानना है कि वो "तैरते स्वर्गदूत" थे। हालांकि कुछ यूजर्स का मानना है कि यह एक सैन्य अभ्यास हो सकता है।

वीडियो में पायलट को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘मुझे नहीं पता कि वह क्या है।' 53 सेकेंड के इस वीडियो का अंत रहस्यमयी रोशनी के गायब होने के साथ होता है। पायलट कथित तौर पर 39000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। वह हांगकांग के पास था, जब उसने कुछ ही दूरी पर तमाम लाइट्स को एक साथ उड़ते हुए देखा। यह लाइट्स किसी अनजान विमान से मिल रही थीं। 


वीडियो को अब तक 1 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और इस पर कई तरह की अटकलें लगाई गई हैं। 

@ Kene4USA नाम के एक यूजर ने लिखा, "पहले मैंने कॉकपिट ग्‍लास के रिफ्लेशन के बारे में सोचा... लेकिन नहीं... यह वह नहीं है। अब मैं सोच रहा हूं, क्या यह जवाबी सैन्य कार्रवाई हो सकती थी?" 


एक अन्य यूजर @SalLidD00D ने इस आइडिया को खारिज कर दिया कि रोशनी कॉकपिट से एक रिफ्लेशन थी। यूजर ने कहा कि अगर ऐसा होता तो लोग शुरू से ही उसे देखते। 
  @TryshaKehoe2 नाम के यूजर ने लिखा “तैरते स्वर्गदूत” 
https://myrevolution.in/technology/%e0%a4%8f%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%be-%e0%a4%85/?feed_id=5600&_unique_id=61d027b8f09de

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले