यूपी में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग, एक गिरफ्तार

नई दिल्‍ली :

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्‍तर प्रदेश में अपनी कार पर फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया है. ओवैसी के अनुसार, उत्‍तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करके जब वे दिल्‍ली वापस लौट रहे थे, इस दौरान उनकी कार पर फायरिंग की गई. ओवैसी ने कहा, 'हम सभी सुरक्षित है.' हैदराबाद से सांसद ने कहा कि घटना पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में हापुड़ के नजदीक टोल प्‍लाजा पर हुई. शूटर अपने हथियार छोड़कर फरार हो गए. सूत्रों ने बताया कि इस मामले में एक शख्‍स को गिरफ्तार किया गया है.

यह भी पढ़ें

ओवैसी ने कहा कि आज जब वे कितापुर, मेरठ से प्रचार करके दिल्‍ली लौट रहे थे, उसी दौरान छजारसी टोल प्‍लाजा के नजदीक उनके वाहन पर फायरिंग की गई.ओवैसी का दावा है कि 3-4 लोगों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग की और वे लोग हथियार छोड़कर भाग गए.एआईएमआईएम प्रमुख ने ट्वीट में लिखा, 'कुछ देर पहले छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियां चलाई गईं. चार राउंड फ़ायर हुए. 3-4 लोग थे, सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए. मेरी गाड़ी पंक्चर हो गई लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहां से निकल गया. हम सब महफ़ूज़ हैं.' 

ओवैसी की ओर से ट्वीट किए गए विजुअल्‍स में उनकी सफेद रंग की SUV पर गोली की दो छेद नजर आ रहे हैं. कथित तौर पर तीसरी गोली वाहन के टायर पर लगी. सांसद ओवैसी एक अन्‍य कार से निकल गए. ओवैसी ने मेरठ में एक सभा को संबोधित किया.यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 10 फरवरी को वोट डाले जाने हैं. 


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-aimim-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%80/?feed_id=10700&_unique_id=61fbfe5bc9dae

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले