Assembly Elections 2022 : EC ने चुनाव प्रचार के लिए रोड शो, वाहन रैलियों पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई

Assembly Elections 2022 : EC ने चुनाव प्रचार के लिए रोड शो, वाहन रैलियों पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तैयारियां तेज

नई दिल्ली:

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए किए जाने वाले रोड शो, पद यात्राओं, साइकिल एवं वाहन रैलियों पर लगाए गए प्रतिबंध की अवधि रविवार को बढ़ा दी, लेकिन राजनीतिक सभाओं संबंधी नियमों में ढील दे दी. आयोग ने एक बयान में कहा कि खुले में सभाओं, बंद भवनों में सभाओं तथा रैलियों के संबंध में प्रतिबंधों में और ढील दी गई है, लेकिन बंद सभागारों की 50 प्रतिशत क्षमता और खुले मैदान की 30 प्रतिशत क्षमता के बराबर लोग ही इनमें शामिल हो सकेंगे.

यह भी पढ़ें

VIDEO: ...जब प्रियंका गांधी ने बीजेपी कार्यकर्ता को पार्टी का युवा घोषणापत्र थमाया

इसके अलावा, घर-घर जाकर प्रचार करने के लिए अधिकतम 20 लोगों की सीमा पहले की तरह ही लागू रहेगी. प्रचार पर रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक प्रतिबंध लागू रहेगा. देश में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और पंजाब में विधानसभा चुनाव होना है. 

ये भी देखें-यूपी चुनाव : समाजवादी पार्टी और अपना दल कमेरावादी के गठबंधन की खत्म होने लगी संभावना

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link https://myrevolution.in/politics/assembly-elections-2022-ec-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f/?feed_id=11119&_unique_id=6200ef65a8229

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले