पुआल की मदद से गाय ने बनाई अपने लिए 'विग', लोगों ने कहा- बहुत सुंदर लग रही हो!

सोशल मीडिया (Social Media) पर रोज़ कोई न कोई वायरल वीडियो ट्रेंडिंग (Viral Video Trending) होता ही रहता है. आज भी एक वीडियो तेज़ी से वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक एक गाय, कैसे पुआल की मदद से अपने लिए विग बना लेती है. ये वीडियो देखकर लोग ख़ूब हंस रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गाय कैसे मस्ती कर रही है.
यह भी पढ़ें
देखें वायरल वीडियो
She got a new wig.. ???? pic.twitter.com/CpPTVVnHBY
— Buitengebieden (@buitengebieden_) February 11, 2022
वायरल वीडियो को देखने के बाद समझ में आ गया होगा कि कैसे एक गाय खेत में रखी पुआल में अपना सिर डालती है. जैसे ही वो अपना सिर निकालती है, उसके सिर पर पुआल आ जाता है जो बिल्कुल विग की तरह होता है. इसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स बहुत ही ज्यादा चर्चा कर रहे हैं. इश वीडियो पर यूज़र्स ख़ूब कमेंट्स भी कर रहे हैं.
वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया के ट्विटर अकाउंट पर buitengebieden_ नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है जो काफी पॉपुलर हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो को 42 हज़ार से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो को एक शानदार कैप्शन के साथ शेयर किया गया है. कैप्शन में लिखा गया है- गाय ने अपने लिए विग की खोज कर ली.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट कई यूज़र्स ने कमेंट्स किए हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- वाकई में जबर्दस्त वीडियो है. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये तो बेहद शानदार वीडियो है.
Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%86%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a4%a6-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%85/?feed_id=11990&_unique_id=620814c3ec2f8
Comments
Post a Comment