दिल्ली में आयोजित किया गया पूसा कृषि विज्ञान मेला 2022

पूसा कृषि विज्ञान मेला 2022 का आयोजन 9 से 11 मार्च 2022 तक पूसा संस्थान के मेला मैदान में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया।

मुख्य बिंदु 

  • “तकनीकी ज्ञान के माध्यम से आत्मनिर्भर किसान” इस मेले का मुख्य विषय है।
  • ICAR-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) द्वारा इस तीन दिवसीय कृषि मेले का आयोजन किया गया।

मेले के आकर्षण

  • सब्जियों और फूलों की संरक्षित खेती के लिए प्रौद्योगिकियां
  • रबी फसलों की उत्पादन तकनीकों पर लाइव प्रदर्शन
  • IARI और अन्य सार्वजनिक और निजी संगठनों द्वारा उच्च उत्पादकता वाले बीजों की बिक्री
  • ICAR संस्थान और निजी कंपनियों द्वारा कृषि उपकरण और मशीनरी का प्रदर्शन और बिक्री
  • विभिन्न एजेंसियों द्वारा जैव-उर्वरकों और कृषि-रसायनों का प्रदर्शन और बिक्री
  • निःशुल्क मिट्टी एवं जल परीक्षण की सुविधा
  • कुशल जल उपयोग के लिए सिंचाई प्रौद्योगिकी
  • कृषि साहित्य का निःशुल्क वितरण
  • राष्ट्रीय पुष्प प्रदर्शनी
  • नवोन्मेषी किसानों की बैठक और उनका सम्मान
  • किसानों के ठहरने की नि:शुल्क व्यवस्था।
  • कृषि स्टार्टअप और किसान उत्पादक संगठन (FPO)
  • स्मार्ट/डिजिटल कृषि
  • संरक्षित खेती/हाइड्रोपोनिक/एयरोपोनिक/ऊर्ध्वाधर खेती
  • जैविक और प्राकृतिक खेती

Categories: राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

Tags:Hindi Current Affairs , Hindi News , कृषि मेला , पूसा कृषि विज्ञान मेला 2022 , पूसा संसथान , हिंदी करेंट अफेयर्स

https://myrevolution.in/current-affair-hindi/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a4%af/?feed_id=15778&_unique_id=622c3869c2e40

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले