'BJP जैसे शातिर कुछ भी गड़बड़ कर सकते हैं' : उत्तराखंड चुनाव पर NDTV से बोले हरीश रावत
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पांच राज्यों के नतीजों पर बात करते हुए कहा कि हमारी जितने की संभावनाएं पूरी है. हमें पूरा विश्वास है कि स्पष्ट बहुमत मिलेगा. इस बार के चुनावों में जनता ने परिवर्तन का नेतृत्व किया है, ठीक वैसे ही जैसे कृष्ण ने अर्जुन से कहा कर्म करो. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने कांग्रेस से कहा है कि आप चुनाव लड़िए, बाकी काम हम कर दे रहे हैं. हरीश रावत ने कहा कि इस बार बीजेपी की हार निश्चित है. जनता बदलाव चाहती है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 48 सीट मिलने का अनुमान है.
यह भी पढ़ें
जब उनसे पूछा गया कि भूपेश बघेल आ रहे हैं तो जश्न मनाने की तैयारी है या जश्न में खलल न पड़े उसकी तैयारी? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, "बीजेपी जैसे शातिर कुछ भी गड़बड़ कर सकते हैं. वो मास्टर हैं. ट्रैक रिकॉर्ड देखिए...बीजेपी अविश्वसनीय पार्टी है. कुछ भी सीमा तक गिर सकती है. इसलिए अपने माल की चौकसी करना कांग्रेस का फर्ज है. हमें पूरा विश्वास है कि जनता हमें बहुमत देने जा रही है. मगर कुछ लोग हैं, जो उन्होंने गोवा और मणिपुर के बहुमत को गड़बड़ा दिया. इसलिए उनके ट्रैक रिकॉर्ड से आशंकित होकर घर मालिक वही सजग होता है, जो बीच में कुंडा खटखटाते रहता है."
उन्होंने कहा कि दोपहर तक कल बीजेपी के हौसले पस्त हो जाएंगे. सीएम उम्मीदवार को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस आपको अच्छा चेहरा देगी.
Source link https://myrevolution.in/politics/bjp-%e0%a4%9c%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%9b-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%95/?feed_id=15728&_unique_id=622b57b41c361
Comments
Post a Comment