सौरभ भारद्वाज होंगे दिल्ली जल बोर्ड के नए उपाध्यक्ष, राघव चड्ढा की जगह लेंगे

सौरभ भारद्वाज होंगे दिल्ली जल बोर्ड के नए उपाध्यक्ष, राघव चड्ढा की जगह लेंगे

ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी में ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सौरभ भारद्वाज को दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष नामित किया गया है. भारद्वाज राघव चड्ढा का स्थान लेंगे जिन्होंने सोमवार को पंजाब से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था. ग्रेटर कैलाश से विधायक ने मंगलवार को ट्वीट किया, “यह जिम्मेदारी देने के लिए मेरे नेता अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. मैं जो भी प्रशासन और लोक सेवा के बारे में जानता हूं, वह मैंने हमारे मुख्यमंत्री सर से सीखा है.”

यह भी पढ़ें

चड्ढा राजेंद्र नगर से विधायक थे और उन्हें दिल्ली में आप की सरकार तीसरी बार बनने पर जल बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया था. राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद चड्ढा को अपनी विधानसभा सीट से इस्तीफा देना होगा.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%b8%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a4%ad-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d/?feed_id=17326&_unique_id=623ab8ea02904

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले