यूपी : सीएम योगी ने बच्‍चों के दिन को बनाया यादगार, उन्‍हें चॉकलेट देकर की बातचीत

यूपी : सीएम योगी ने बच्‍चों के दिन को बनाया यादगार, उन्‍हें चॉकलेट देकर की बातचीत

बच्‍चों को दुलारकर उन्‍हें चॉकलेट बांटते हुए सीएम योगी आदित्‍यनाथ

उत्‍तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने नथमलपुर के आसपास के बच्चों के लिए आज के दिन को यादगार बना दिया. लखनऊ लौटते समय एमपी पालीटेक्निक हैलीपैड पर पहुंचे सीएम योगी, पहले से उनका इंतजार कर रहे बच्चों के बीच पहुंचे और सभी को चॉकलेट देकर दुलारा. बच्चों की इच्छा पर सभी बच्चों को उन्होंने हेलीकॉप्टर में एक चक्कर घुमाने के लिए बैठाया, लेकिन हेलीकॉप्टर के स्टार्ट होते ही कुछ बच्चे डर गए. लिहाजा बच्चों को उतारकर मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो गए. बच्चे भी हेलीकॉप्टर पर बैठने की खुशी समेटे अपने घरों को लौट गए. 

यह भी पढ़ें

चुनाव प्रचार के सिलसिले में चार दिनों के गोरखपुर प्रवास के बाद सीएम योगी लखनऊ रवाना होने के लिए बुधवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे  महाराणा प्रताप पॉलीटेक्निक कैंपस में स्थायी रूप से बने हैलीपैड पर पहुंचे, जहां पहले से ही 18- 20 की संख्या में छोटे-छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग मुख्यमंत्री से मिलने के इंतजार में बैठे थे. हैलीपैड पर पहुंचते ही सीएम योगी बच्चों के बीच पहुंचे और सभी बच्चों को चॉकलेट देकर उनसे बातचीत की. बच्चों ने भी सीएम को गुलाब का फूल भेंट किया. 

मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों के सिर पर हाथ फेरकर दुलारा और बातचीत की . बच्चों की इच्छा पर मुख्यमंत्री सभी बच्चों को साथ लेकर लेकर हेलीकॉप्टर के पास पहुंचे और उन्हें बैठाया और पायलट से सभी बच्चों को फर्टिलाइजर का एक चक्कर लगाने को कहा लेकिन हेलीकॉप्टर का इंजन स्टार्ट होते ही कुछ बच्चे डर गए इसे देख सीएम योगी ने सभी बच्चों को हेलीकॉप्टर से नीचे उतरवा दिया और लखनऊ रवाना हो गए .

- ये भी पढ़ें -

* Ukraine में Russia के टैंकों पर "Z" लिखे होने का क्या मतलब है?
* अफसर ने स्वीकार की 'चूक' : अखिलेश यादव की पार्टी ने EVM विवाद पर शेयर किया VIDEO
* 'Goa Election: गोवा का गजब रिकॉर्ड, 5 सालों में आधे से ज्यादा विधायकों ने दिया इस्तीफा या बदली पार्टी

VIDEO: बच्‍चे भी झेल रहे युद्ध की विभीषिका, 11 साल का बच्‍चा 1000 किमी का सफर कर पहुंचा स्‍लोवाकिया


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e2%80%8d%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%82/?feed_id=15706&_unique_id=622b1f39146fa

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले