कंगना रनौत को जावेद अख्तर के मानहानि केस में राहत देने से कोर्ट का इनकार

Kangana Ranaut को मानहानि केस में नहीं मिली पेशी से राहत
फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) द्वारा दायर मानहानि के मामले में कोर्ट ने उन्हें अतिरिक्त राहत देने से इनकार कर दिया है. कंगना ने अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में याचिका दाखिल की थी कि उन्हें मानहानि के इस मामले में कोर्ट में नियमित तौर पर उपस्थिति से छूट दी जाए. अदालत ने इस याचिका पर कहा कि उन्हें विशेष परिस्थितियों में ही कोर्ट में आने को लेकर छूट दी जाएगी. इसमें शिकायतकर्ता और आरोपी दोनों की सहमति देखी जाएगी. कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई अब 7 अप्रैल तक स्थगित कर दी है.
यह भी पढ़ें
Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%a6-%e0%a4%85%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0/?feed_id=17481&_unique_id=623c09823c982
Comments
Post a Comment