BYJU’s बना FIFA World Cup 2022 का प्रायोजक

भारतीय बहुराष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी कंपनी बायजूज़ (Byju’s) को 24 मार्च को फीफा विश्व कप 2022 के आधिकारिक प्रायोजक के रूप में घोषित किया गया।

मुख्य बिंदु

इसके साथ ही बायजूज़ (Byju’s) फीफा विश्व कप से जुड़ने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है। अब, बायजूज़ फीफा विश्व कप के चिह्न, प्रतीक और संपत्ति का उपयोग करने में सक्षम होगा ताकि अद्वितीय प्रचार तैयार किया जा सके। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बायजूज एक बहुआयामी सक्रियण योजना (multifaceted activation plan) के तहत युवा प्रशंसकों के लिए आकर्षक शैक्षिक सामग्री बनाने की भी योजना बना रहा है।

फुटबॉल विश्व कप 2022

फुटबॉल विश्व कप 2022 का आयोजन क़तर में किया जायेगा। यह टूर्नामेंट 21 नवम्बर, 2022 से 18 दिसम्बर, 2022 तक आयोजित किया जाएगा। यह ऐसा पहला फुटबॉल विश्व कप है जिसका आयोजन अरब जगत में हो रहा है। यह एशियाई में आयोजित होने वाला दूसरा फुटबॉल विश्व कप है, पहली बार एशिया में जापान और कोरिया ने वर्ष 2000 में फुटबॉल विश्व कप का आयोजन किया गया था। इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी।

बायजूज़ (Byju’s)

बायजूज़ (Byju’s) एक मल्टीनेशनल एड-टेक कंपनी है, इसका मुख्यालय बैंगलोर में है। इसकी स्थापना वर्ष 2011 में बायजू रवीन्द्रन और दिव्या गोकुलनाथ ने की थी। यह कंपनी स्कूली शिक्षा, प्रवेश परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शिक्षा प्रदान करती है। दिसम्बर 2021 में बायजूज़ का मूल्य 22 बिलियन डॉलर था। बायजूज़  की सहायक कंपनियां Osmo, TutorVista (नया नाम iRobot Tutor TV STEM), HashLearn, WhiteHat Jr, LabInApp, Scholr, Aakash Institute, Toppr, Whodat, tynker, Epic!, Great Learning, Gradeup (नया नाम BYJU’S Exam Prep) हैं।

 

Categories: अर्थव्यवस्था करेंट अफेयर्स

Tags:Byju's , FIFA World Cup 2022 , Hindi Current Affairs , Hindi News , बायजूज , हिंदी करेंट अफेयर्स , हिंदी समाचार

https://myrevolution.in/current-affair-hindi/byjus-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be-fifa-world-cup-2022-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%95/?feed_id=17715&_unique_id=623da2fca285a

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले