Hijab Row: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले का किया स्वागत, बोले-"छात्रों का मूल कार्य है अध्ययन"

Hijab Row: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले का किया स्वागत, बोले-

हिजाब पर पाबंदी बरकरार

बेंगलुरु:

हिजाब विवाद (Hijab Row) पर कर्नाटक हाईकोर्ट (Karnataka High Court) ने फैसला सुनाया. कोर्ट ने कहा कि हिजाब पहनना अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं है. इसके साथ ही कोर्ट ने हिजाब पर पाबंदी बरकरार रखी है. कोर्ट के इस फैसले का कई नेता समर्थन कर रहे हैं. इस कड़ी में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है. प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मैं कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं.

यह भी पढ़ें

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मेरी सभी से अपील है कि राज्य और देश को आगे बढ़ना है, सभी को HC के आदेश को मानकर शांति बनाए रखनी है. छात्रों का मूल कार्य अध्ययन करना है. इसलिए इन सब को छोड़कर उन्हें पढ़ना चाहिए और एक होना चाहिए. हिजाब पर केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जिस मसले पर लेकर हंगामा था वह टॉय  टॉय फुस्स हो गया है. जो लोग हिजाब को लेकर हर हर हंगामा कर रहे थे वह एक षड्यंत्र साजिश से भरपूर हंगामा था. किस तरह से मुस्लिम महिलाओं को शिक्षा से अलग करो.

मुख़्तार अब्बास नकवी बोले कि हिजाब पर हिंदुस्तान में प्रतिबंध तो है नही मार्केट में दुकानों में जहां चाहिए हिजाब पहनिए लेकिन जो संस्थान होते है उनके अपने अनुशासन होते हैं ड्रेस कोड होते हैं और उन्हें सभी को मानना पड़ेगा. जो ड्रेस कोड  स्कूल है उसको ही पहनना पड़ेगा. जिनको पसंद नही है वह दूसरी जगह जाए. कर्नाटक हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि सरकार के आदेश के उल्लंघन पर कोई केस नहीं दर्ज किया जाए.

ये भी पढ़ें: हिजाब पर पाबंदी बरकरार, कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा - 'हिजाब पहनना अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं'

इस मामले में हाईकोर्ट की पूर्ण पीठ ने पिछले महीने अपनी सुनवाई पूरी कर ली थी. पूर्ण पीठ में मुख्य न्यायाधीश रितुराज अवस्थी, न्यायमूर्ति जेएम खाजी और न्यायामूर्ति कृष्ण एम दीक्षित शामिल हैं. इससे पहले मामले की सुनवाई के दौरान कर्नाटक सरकार की ओर से अदालत में दलील दी गई थी कि हिजाब एक आवश्यक धार्मिक प्रथा नहीं है और धार्मिक निर्देशों को शैक्षणिक संस्थानों के बाहर रखा जाना चाहिए.



Source link https://myrevolution.in/politics/hijab-row-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%8d%e0%a4%b2/?feed_id=16173&_unique_id=62302c73a5361

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले