Parliament Budget Session 2022 Live: विपक्ष ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर संसद में सरकार को घेरा

Parliament Budget Session 2022: लोकसभा में आज पेश हुआ 'द क्रिमिनल प्रोसीजर बिल, 2022'.
Parliament Budget Session 2022: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में आज 'द क्रिमिनल प्रोसीजर (आइडेंटिफिकेशन) बिल, 2022' पेश किया गया. इस बिल के तहत पुलिस को विशेष अधिकार मिलेगा. इसके अलावा आज और भी कई अहम मुद्दों पर संसद में चर्चा की जाएगी. वहीं सदन में विपक्ष ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर सरकार को घेरा है.
क्या है 'द क्रिमिनल प्रोसीजर (आइडेंटिफिकेशन) बिल, 2022'
"आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक, 2022" ("The Criminal Procedure (Identification) Bill, 2022") में किसी अपराध के मामले में गिरफ्तार और दोषसिद्ध अपराधियों का रिकार्ड रखने के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग की अनुमति देने का प्रस्ताव किया गया है.
बता दें कि इस बार कोरोना संकट को देखते हुए बजट सत्र दो चरणों में आयोजित किया गया है. पहला चरण 31 जनवरी को शुरू हुआ था, जो 11 फरवरी को खत्म हो गया था. संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च को शुरू हुआ है, जो कि 8 अप्रैल को समाप्त होगा.
Parliament Budget Session 2022 Live Updates:
बीजेपी सांसद ने सोमवार को लोकसभा में यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों की पढ़ाई का मुद्दा उठाया. बीजेपी सांसद ने सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है ताकि युद्धग्रस्त यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्र अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें.
हरियाणा से भाजपा सांसद नायब सिंह ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से हस्तक्षेप करने की मांग की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन मेडिकल छात्रों का करियर प्रभावित न हो.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में चर्चा के लिए विनियोग विधेयक और फाइनेंस बिल पेश किया
बंगाल बीजेपी के सांसदों ने गांधी प्रतिमा के सामने किया प्रदर्शन
बंगाल बीजेपी के सांसदों ने संसद के गांधी प्रतिमा के सामने बंगाल विधानसभा में हुई घटना को लेकर प्रदर्शन किया. इन सांसदों ने आरोप लगाया की बंगाल विधानसभा में पुलिस के वेश में मार्शल का इस्तेमाल किया गया. बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि एक दिन वह भी आएगा, जब बंगाल विधानसभा में किसी बीजेपी विधायक की हत्या कर दी जाएगी. बंगाल में गणतंत्र तो था ही नहीं, एक जगह जहां बचा था. हमने कभी भी इस तरह की घटना विधानसभा में नहीं देखी है. मैं चार बार विधायक रहा हूं, पुलिस को सिविल ड्रेस में मार्शल बनाकर लाए गए थे. जो मासूम थे, वह इस तरह की घटना नहीं कर सकते. स्पीकर के निर्देश पर यह घटना घटी. यह गणतंत्र के लिए सबसे बड़ा काला दिन है. किसी दिन ऐसा भी होगा कि विधायक की हत्या कर दी जाएगी. वहां कानून का शासन नहीं है ममता बनर्जी जाकर आदेश देते रहती हैं.
That is why we have brought the Criminal Procedure (Identification) Bill, 2022. The Bill will not only help our investigation agencies but also increase prosecution. There is also a chance of an increase in conviction rate in courts through this: MoS MHA Ajay Mishra Teni (2/2) pic.twitter.com/KtQ7bJ2j8W
- ANI (@ANI) March 28, 2022
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर बोलीं सांसद प्रियंका चतुर्वेदी
शिवसेना ने पेट्रोल और डीजल पर टैक्स/ड्यूटी घटाने की मांग की है. शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का कहना है कि सरकार सत्ता में आने के बाद से 18 बार टैक्स बढ़ा चुकी है.
SHOCKER.
Every member of Oppn was in their seat. Yet RS adjourned till 12 noon. Zero Hour WASHED OUT.
BJP running away from discussion on PRICE RISE. BJP don't want #Parliament to run. Show TV footage: country will know truth.
Hon.Chairman, Sir. You are an honorable man
- Derek O'Brien | ডেরেক ও'ব্রায়েন (@derekobrienmp) March 28, 2022
बंगाल में कोई लोकतंत्र नही है : सुकान्त मजूमदार
बीजेपी नेता सुकान्त मजूमदार ने कहा कि बंगाल में कोई लोकतंत्र नहीं है. धारा 355 लगाया जाए. एमपी पर हमले हो रहे हैं.
टीएमसी नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने महंगाई का मुद्दा उठाया. साथ ही पेट्रोल और डीज़ल के बढ़ते कीमतों का भी मुद्दा उठाया.
लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का मामला उठाया.
चौधरी ने सरकार से बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग की. इस मुद्दे पर सदन में चर्चा की भी मांग की.
राज्यसभा में कांग्रेस सांसद नसीर हुसैन ने पेट्रोल और डीजल बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की है
लोकसभा में बीजेपी नेता अजय मिश्रा टेनी बोले
लोकसभा में बीजेपी नेता अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि मैं 2019 में भी लोकसभा चुनाव लड़ा था, उस समय मेरे खिलाफ कोई मुकदमा हो या मैं कभी थाने गया हूं, अगर इस तरह आप साबित कर देंगे तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा.
स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि नियोजित व्यवधान से कार्यवाही को स्थगित नहीं करूंगा. मैंने विपक्ष को हमेशा बोलने का मौका दिया है. इसके बावजूद प्रश्नकाल में व्यवधान सही नहीं है. प्रश्नकाल में सरकार की जवाबदेही तय होती है. मैं आपको शून्य काल में मौका देने को तैयार हूं. लेकिन इस तरह व्यवधान करना कतई न्यायोचित नहीं है.
संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में आज 'द क्रिमिनल प्रोसीजर (आइडेंटिफिकेशन) बिल, 2022' पेश किया जाएगा.
राज्यसभा के सभापति वी नायडू ने सांसदों द्वारा दिए गए नोटिस को स्वीकार नहीं किया है. उन्होंने कहा कि
मैंने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी और मजदूरों की हड़ताल के लिए सांसदों द्वारा दिए गए नोटिस को स्वीकार नहीं करने का फैसला किया है. वहीं राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
सीपीएम सांसद ने चर्चा का दिया नोटिस
सीपीएम सांसद वी शिवदासन (V Sivadasan ) ने दो दिवसीय कर्मचारियों की हड़ताल पर नियम 267 के तहत आज राज्यसभा में चर्चा के लिए नोटिस दिया.
'द क्रिमिनल प्रोसीजर (आइडेंटिफिकेशन) बिल मौजूदा 'कैदियों की पहचान अधिनियम, 1920' को निरस्त कर देगा. विधेयक के प्रावधानों के अनुसार, किसी भी निवारक निरोध कानून के तहत दोषी ठहराए गए, गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए किसी भी व्यक्ति को पुलिस अधिकारी या जेल अधिकारी को "माप" प्रदान करने की आवश्यकता होगी।
Source link https://myrevolution.in/politics/parliament-budget-session-2022-live-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b2-%e0%a4%94%e0%a4%b0/?feed_id=18112&_unique_id=6241a4e308010
Comments
Post a Comment