'The Kashmir Files' पर केजरीवाल के बयान को लेकर असम के CM हिमंत सरमा ने दे डाली ये नसीहत

'The Kashmir Files' पर केजरीवाल के बयान को लेकर असम के CM हिमंत सरमा ने दे डाली ये नसीहत

केजरीवाल पर भड़के हिमंत बिस्व सरमा

गुवाहाटी:

बॉलीवुड फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' पर दिए गए बयान की वजह से सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा के निशाने पर आ गए. सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि मैं केजरीवाल से निवेदन करता हूं कि वह कश्मीरी पंडितों का मजाक ना उड़ाएं. दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में फिल्म निर्माताओं को द कश्मीर फाइल्स फिल्म यूट्यूब पर अपलोड करने की सलाह दी थी. जिसके बाद हिमंत बिस्व सरमा ने अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई.

यह भी पढ़ें

अरविंद केजरीवाल ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म को टैक्स फ्री करने से भी इनकार कर दिया था. इसी मसले पर पत्रकारों से बात करते हुए, सरमा ने कहा, "आप फिल्म को टैक्स फ्री करे या नहीं,  लेकिन आपको हमें अपमानित करने का अधिकार नहीं है. इसके साथ ही सरमा ने कहा कि आप जो चाहें कर सकते हैं, लेकिन खुले तौर पर 'हिंदू विरोधी' मत बनो. अगर हमारा हिंदू समाज (समाज) इस स्थिति में है, तो इसका कारण यह है कि हम हिंदू परिवार के भीतर अधिक हिंदू विरोधी हैं, हिंदू सभ्यता कभी दुनिया को रास्ता दिखाती थी."

ये भी पढ़ें: सरकारी नीतियों के विरोध में आज और कल रहेगा भारत बंद, 10 प्वाइंट्स में समझें कैसा पड़ सकता है असर

असम के सीएम सरमा ने कहा कि केजरीवाल ने राजधानी में कई फिल्मों को टैक्स फ्री किया है. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उन्होंने उन सभी फिल्मों को YouTube पर अपलोड करने के लिए क्यों नहीं कहा? आपको केवल YouTube पर द कश्मीर फाइल्स को अपलोड करने में ही दिलचस्पी क्यों है?" इससे पहले शुक्रवार को, असम के मुख्यमंत्री ने केजरीवाल के बयान पर कहा था कि हिंदुओं के जख्मों पर नमक छिड़कने के लिए विधानसभा का इस्तेमाल करना मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता.

VIDEO: बीरभूम हिंसा ममता बनर्जी के लिए पैदा कर सकती है और परेशानी


Source link https://myrevolution.in/politics/the-kashmir-files-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2/?feed_id=18166&_unique_id=6242162689b39

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले