UP Election 2022 Phase 7 Live Updates: यूपी में 7वें चरण का मतदान जारी, वाराणसी में यूक्रेन से लौटी छात्रा वोट डालने पहुंची

UP Election 2022 Phase 7 Live Updates: यूपी में 7वें चरण का मतदान जारी, वाराणसी में यूक्रेन से लौटी छात्रा वोट डालने पहुंची

यूपी में 7वें चरण का मतदान जारी

UP Election 2022 Phase 7 Live Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 7वें चरण का मतदान जारी है. इस चरण में आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र सहित नौ जिलों की कुल 54 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. सुबह नौ बजे तक 8.58% वोटिंग हुई है. वहीं 11 बजे तक 21.55 प्रतिशत मतदान हुआ. करीब 2.06 करोड़ मतदाता चुनाव लड़ रहे 613 उम्मीदवारों की किस्मत पर आज मुहर लगाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी और अखिलेश यादव के लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ में भी आज वोटिंग हो रही है. 2017 में बीजेपी ने 54 सीटों में 36 सीटें जीती थीं. वहीं सपा ने 2017 में 11 सीटें जीती थीं. मायावती ने भी 6 सीटें जीती थीं. वाराणसी में सभी पार्टियों के बड़े नेताओं ने प्रचार किया था. यहां पर पीएम मोदी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान जनता से वोट मांगते दिखे. 

इस चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. इस चरण में भाजपा का साथ छोड़कर इस बार सपा से गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे सुभासपा अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर (जहूराबाद-गाजीपुर), गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी (मऊ सदर) तथा बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह (मल्हनी-जौनपुर) की उम्मीदवारी वाली सीट पर भी वोट डाले जाएंगे.

Here are the LIVE Updates on Uttar Pradesh Election 2022 7th Phase Voting:

यूक्रेन से लौटी छात्रा मतदान करने पहुंची
वाराणसी में मतदान जारी है. इस बीच, यहां स्थित नगर निगम पोलिंग बूथ पर यूक्रेन से 2 दिन पहले लौटी छात्रा ने अपने परिवार के साथ आकर मतों का प्रयोग किया. यूक्रेन संकट पर बात करते हुए छात्रा ने बताया कि तकरीबन 150 बच्चे 10 किलोमीटर पैदल चलने के बाद ट्रेन के सहारे पोलैंड पहुंचे. छात्रा चाहती है कि देश में ही ऐसी व्यवस्था हो ताकि बच्चों को यूक्रेन या अन्य देश जाने की जरूरत ही न पड़े. 

सपा की सरकार बनेगी तो पूर्वांचल को विकास की तरफ जोड़ने का काम करेंगे : अखिलेश यादव
एनडीटीवी का चुनावी विश्लेषण
प्रदेश में विकास के लिए मतदान अवश्य करें : अनुप्रिया पटेल
बनारस में 8 में से 5 सीटें हम जीतेंगे : ओम प्रकाश राजभर
.प्र. सरकार में मंत्री रविंद्र जायसवाल बोले
SP प्रत्याशी और BSP सांसद अफज़ल अंसारी के भतीजे शोएब अंसारी बोले
अधिक से अधिक संख्या में जाकर मतदान करें: उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ
मिर्जापुर में मतदान जारी
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया सिंह पटेल ने डाला वोट
गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद में बसपा सांसद अफजल अंसारी बोले
विधानसभा चुनाव के 7वें चरण में इतने उम्मीदवार करोड़पति हैं
प्रदेश में कानून व्यवस्था और विकास को लेकर जनता बीजेपी को दे रही वोट : बीजेपी नेता

बनारस में मतदान सुबह से ही शुरू हो गया. मतदान करने पहुंचे उत्तर प्रदेश बीजेपी के सह प्रभारी सुनील ओझा ने बातचीत में कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था और विकास को लेकर जनता बीजेपी को वोट दे रही है. बनारस की सीटों पर लड़ाई को लेकर उन्होंने कहा कि कोई लड़ाई नहीं है. 

आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए बीजेपी मंडल अध्यक्ष सहित 03 गिरफ्तार
जमानियां पुलिस ने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए बीजेपी मंडल अध्यक्ष सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. 

देश को बचाने के लिए युवाओं को आना होगा आगे : टिकैत
अपराधी जेलों में बंद हैं या सहम कर दुबक गए हैं : सीएम योगी
दो करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के जीत-हार का फैसला

हम पूर्ण बहुमत से सरकार बना रहे हैं : ओमप्रकाश राजभर
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने दावा किया है कि हम पूर्ण बहुमत से सरकार बना रहे हैं. मैंने अपनी सीट पर प्रचार नहीं किया, जनता चुनाव लड़ रही है. हम सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं. बीजेपी के लोग शराब और मुर्गा बांट रहे हैं . हम ये चुनाव जीत रहे हैं. लखनऊ में अधिकारियों ने अखिलेश जी का बंगला साफ़ करना शुरू कर दिया है. 

प्रत्याशी, जिनके खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक केस
54 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी

वाराणसी में सुबह से ही मतदान शुरू
वाराणसी में सुबह से ही मतदान शुरू हो गया है. कुछ बूथों पर मतदान को लेकर थोड़ी सी देरी हुई. उसकी नाराजगी भी लोगों में दिखी.

मंत्री रविंद्र जायसवाल ने डाला वोट
राज्य के समग्र विकास के लिए मतदान करें : नितिन गडकरी
दक्षिण वाराणसी क्षेत्र के नेशनल इंटर कॉलेज में मतदान जारी
2017 में बीजेपी ने 54 सीटों में 36 सीटें जीती थीं

इन क्षेत्रों में 2017 में बीजेपी ने 54 सीटों में 36 सीटें जीती थीं. वहीं सपा ने 2017 में 11 सीटें जीती थीं. मायावती ने भी 6 सीटें जीती थीं. 

कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर
चुनाव के अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश के कई मंत्रियों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा. इनमें पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी (वाराणसी दक्षिण), अनिल राजभर (शिवपुर-वाराणसी), रविंद्र जायसवाल (वाराणसी उत्तर), गिरीश यादव (जौनपुर) और रमाशंकर पटेल (मड़िहान-मिर्जापुर) शामिल हैं.

10 मार्च को मतगणना होगी
जनवरी में प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्‍य में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को हुआ था और सात मार्च को अंतिम एवं सातवें चरण का मतदान समाप्त होने के बाद 10 मार्च को मतगणना होगी.

अंतिम चरण के लिए मॉक पोलिंग शुरू

54 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 7वें चरण का मतदान आज होने जा रहा है. इस चरण में आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र सहित नौ जिलों की कुल 54 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे.  


Source link https://myrevolution.in/politics/up-election-2022-phase-7-live-updates-%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-7%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%a4/?feed_id=15079&_unique_id=6225bd7f644db

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले