बीरभूम हत्याकांड: सीबीआई ने तृणमूल नेता की हत्या के मामले में 10 लोगों पर मामला दर्ज किया

बीरभूम हत्याकांड: सीबीआई ने तृणमूल नेता की हत्या के मामले में 10 लोगों पर मामला दर्ज किया

सीबीआई अधिकारियों ने वहां पुलिसकर्मियों से भी बात की.

कोलकाता:

सीबीआई (CBI) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता भादु शेख की हत्या के संबंध में शनिवार को 10 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की. इस हत्याकांड (Murder) के बाद पश्चिम बंगाल के बीरभूम में नौ लोगों की हत्या की गई थी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी में पलाश शेख, संजू शेख, सोना शेख और छोटो शेख को नामजद किया गया है और इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने आज रामपुरहाट थाने का दौरा किया और केस डायरी तथा भादु शेख की हत्या से संबंधित दस्तावेज प्राप्त किये.

यह भी पढ़ें

अधिकारी ने कहा, “सीबीआई अधिकारियों ने वहां पुलिसकर्मियों से भी बात की. उन्होंने हत्या के प्रत्यक्षदर्शियों से भी बात की स्थिति का जायजा लिया.”

 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%ae-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%86%e0%a4%88/?feed_id=19930&_unique_id=6252acaca6d81

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले