कैमरे में कैद : दिल्ली के रोहिणी इलाके में कारोबारी की कार से स्कूटी सवार बदमाशों ने लूटे ₹ 2 करोड़

स्कूटी सवार बदमाशों ने गाड़ी रुकवाई. कार का शीशा तोड़ा औऱ पिस्टल दिखाकर डिग्गी से पैसा लूट ले गए
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 24 में करीब दो करोड़ रुपये की लूट की घटना हुई है. स्कूटी सवार बदमाशों ने गाड़ी रुकवाकर शीशा तोड़ा और डिग्गी से नोटों से भरे 3 बैग लूट लिए. मंगलवार रात को हुई यह वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है. फुटेज में तीन लुटेरे वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं. जानकारी के अनुसार, कारोबारी नरेंद्र कुमार अग्रवाल अपने रिश्तेदार करण अग्रवाल के साथ चांदनी चौक से पैसा लेकर घर आ रहे थे. कार ड्राइवर धर्मेंद्र चला रहा था.
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 24 में 1 करोड़ 97 लाख की लूट,स्कूटी सवार 3 बदमाशों ने पहले एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़ा ,फिर पिस्टल दिखाकर डिग्गी से रुपये से भरे तीन बैग ले गए,वारदात मंगलवार रात 9 बजे की ,सीसीटीवी में कैद हुई वारदात pic.twitter.com/ynJ6IZ0jXy
— Mukesh singh sengar मुकेश सिंह सेंगर (@mukeshmukeshs) March 30, 2022
यह भी पढ़ें
Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%a6-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e2%80%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b0/?feed_id=18693&_unique_id=6246cf3a5879d
Comments
Post a Comment