सब्ज़ियों की कीमतों में वृद्धि ने बिगाड़ा 'किचन' का बजट, 87% भारतीय प्रभावित : सर्वे

सब्ज़ियों की कीमतों में वृद्धि ने बिगाड़ा 'किचन' का बजट, 87% भारतीय प्रभावित : सर्वे

प्रतीकात्‍मक फोटो

नई दिल्‍ली :

Vegetables Prices: पिछले महीने से लगातार बढ़ रही सब्ज़ियों की कीमत ने भारत के हर 10 में से 9 घरों को परेशान किया है. एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है. सर्वेक्षण करवाने वाली संस्था ‘‘लोकल सर्किल्स'' का कहना है कि उसे भारत के 311 जिलों में रहने वाले नागरिकों से 11,800 प्रतिक्रियाएं मिलीं. संस्था का दावा है कि मार्च से बढ़ रही सब्ज़ियों की कीमतों से लगभग 87 प्रतिशत भारतीय परिवार 'प्रभावित' हैं.लोकल सर्किल्स ने कहा, ''सर्वेक्षण के निष्कर्ष बताते हैं कि पिछले महीने कुछ सब्ज़ियों की कीमतें आसमान छू गई थीं.''सर्वे में भाग लेने वाले 37 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे सब्ज़ियों की कीमतों में 25% से अधिक वृद्धि को अनुभव कर रहे हैं. 36 प्रतिशत लोगों ने माना कि पिछले महीने की तुलना में इस महीने वे सब्ज़ियों की समान मात्रा के लिए '10-25 प्रतिशत अधिक' का भुगतान कर रहे हैं, जबकि अन्य 14 प्रतिशत ने कहा कि वे '0 से 10 प्रतिशत अधिक' का भुगतान कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें

करीब 25 प्रतिशत लोगों ने माना कि उन्हें '25-50 प्रतिशत अधिक' भुगतान देना पड़ा, जबकि अन्य पांच प्रतिशत लोगों का मानना ​​​​था कि मार्च की तुलना में उतनी ही मात्रा में खरीदी जाने वाली सब्ज़ियों के दाम के लिए अतिरिक्त '50-100 प्रतिशत' दाम देने पड़े. सात प्रतिशत लोगों का मानना था कि उन्हें दोगुना दाम से अधिक का भुगतान करना पड़ा. 

सर्वेक्षण में भाग लेने वाले केवल 2 प्रतिशत प्रतिवादियों ने कहा कि वे 'वास्तव में कम भुगतान कर रहे थे' और चार प्रतिशत की राय थी कि कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. सात फीसदी लोगों ने कहा कि वे तब और अब की कीमतों में अंतर नहीं कर पा रहे हैं. सर्वेक्षक का कहना था कि सर्वेक्षण में केवल भारतीय नागरिकों को उनके दस्तावेजों को मान्य करने के बाद पंजीकृत किया गया था.सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले लोगों में लगभग 64 प्रतिशत प्रतिभागी पुरुष थे जबकि 36 प्रतिशत महिलाएं शामिल थीं.

- ये भी पढ़ें -

* अबू सलेम की उम्रैकद की सजा के खिलाफ याचिका पर हलफनामा न देने से SC नाराज
* वाराणसी एमएलसी सीट पर 24 सालों से है बाहुबली बृजेश सिंह के परिवार का कब्जा
* "Superb": विदेश मंत्री की रूस से तेल खरीद पर तीखी टिप्पणी की विपक्षी सांसद ने की तारीफ

चोरों के निशाने पर महंगी सब्जियां, शाहजहांपुर में सब्‍जी मंडी के गोदाम से चोरी हुआ नींबू

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%bc%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5/?feed_id=20420&_unique_id=6256f7b536f2b

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले