नालंदा में नीतीश कुमार ने की तांगे की सवारी, रोड शो में सीएम की झलक पाने को उमड़े लोग

नालंदा में नीतीश कुमार ने की तांगे की सवारी, रोड शो में सीएम की झलक पाने को उमड़े लोग

tongo ride : बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने की तांगे की सवारी

नालंदा:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Chief minister Nitish Kumar) इन दिनों जनसंपर्क अभियान पर निकले हैं. नालंदा जिले के राजगीर (Nalanda district Rajgir) में नीतीश कुमार अलग ही अंदाज में नजर आए, जहां सड़क पर उन्हें देखने और अभिवादन के लिए भारी भीड़ उमड़ी. जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर में तांगे की सवारी का लुफ्त उठाया . मुख्यमंत्री तांगा पर बैठकर ही रोड शो करते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. अपने चहेते मुख्यमंत्री को एक झलक देखने के लिए लोगों की भीड़ सड़क के दोनों ओर देखी गई . लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे.हम आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब भी राजगीर आते हैं तो वे तांगा की सवारी करना नहीं भूलते हैं.

यह भी पढ़ें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया के सवालों से क्यों भाग रहे?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया के सवालों से क्यों भाग रहे?हालांकि उन्होंने घोड़ाकटोरा तक जाने के लिए भी पर्यटकों के लिए तांगा की ही व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा कराई है . राजगीर घूमने आने वाले सैलानी भी तांगा की सवारी करना नहीं भूलते हैं. यही कारण है कि मुख्यमंत्री भी इसकी सवारी का आनंद उठाते हैं .

हम आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र नालंदा के दौरे पर हैं और वे सभी विधानसभा में घूम घूम कर कार्यकर्ताओं और आम जनों से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं.हालांकि इस जनसंवाद कार्यक्रम करवाने के पीछे उनकी मंशा क्या है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा. हालांकि अब तक का इतिहास है कि कुछ भी चर्चित फैसला लेने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस तरह का दौरा जरूर करते हैं.

हालांकि नालंदा में नीतीश कुमार की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक सामने आई है. नालंदा में उनके कार्यक्रम स्थल के समीप एक शख्स ने पटाखा बम फोड़ दिया, तेज आवाज से वहां अफरातफरी मच गई. कुछ दिन पहले बख्तियारपुर में एक सिरफिरे युवक ने उन पर हमला किया था. मंगलवार को उनके जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान शरारती तत्वों ने कार्यक्रम स्थल के समीप पटाखा बम फोड़ दिया. इससे कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल कायम हो गया . हालांकि पुलिस ने तुरंत उस युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गई , जिसके बाद मामला शांत हुआ.


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87/?feed_id=20381&_unique_id=6256a1b58af3d

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले