बिहार ट्रिपल मर्डर : सरेराह युवक ने पहले बेटी और पूर्व पत्नी को मारी गोली, फिर खुद को भी किया शूट

पटना:

बिहार की राजधानी पटना (Patna) के गनी बाग थाना क्षेत्र की पुलिस कॉलोनी (Police Colony) में एक दिल दहला देनी वाली वारदात हुई है. यहां पर एक युवक ने अपनी पूर्व पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी, उसके बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों और पिस्टल को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी यह मामला घरेलू विवाद का ही लग रहा है.

यह भी पढ़ें

पटना के एसएसपी (SSP) मानव जीत सिंह ढिल्लो ने बताया, 'इस शख्स का नाम राजीव कुमार है, इसकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी. पहली पत्नी से इसे एक बेटी भी थी. इसके बाद इसने अपनी पहली पत्नी की ही बहन शशि प्रभा से शादी कर ली थी. लेकिन किसी वजह से दूसरी बीवी से भी इसका तलाक हो गया. तलाक होने के बाद राजीव चाहते थे कि बेटी उसके साथ रहे. लेकिन बेटी उसके साथ नहीं रहना चाहती थी. इसी को लेकर विवाद होता था.'

साथ ही एसएसपी ने बताया, 'राजीव की पूर्व पत्नी, उसकी मां और बेटी बेगुसराय से आ रहे थे. यह उनका पीछा कर रहा था. उसने पहले अपनी बेटी को गोली मारी, फिर अपनी पूर्व पत्नी को. इसके बाद उसने खुद को गोली मारी.' पुलिस ने फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है.


 



Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%be/?feed_id=22575&_unique_id=626c0fda8c997

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले