आंध्रप्रदेश की पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, CM जगन रेड्डी नए सिरे से करेंगे मंत्रिमंडल का गठन

आंध्रप्रदेश की पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, CM जगन रेड्डी नए सिरे से करेंगे मंत्रिमंडल का गठन

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन रेड्डी.

आंध्र प्रदेश की पूरी कैबिनेट ने इस्तीफा दे दिया है. अब मुख्यमंत्री जगन रेड्डी अपने मंत्रिमंडल का नए सिरे से गठन करेंगे. मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने साल 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट में बदलाव का फैसला किया है. कैबिनेट की बैठक के बाद पहले चरण में 24 मंत्रियों ने अपने इस्तीफे सौंपे. कैबिनेट में एकमात्र सीएम जगन रेड्डी ही बचे हैं, जिन्हें इस्तीफा सौंपा गया है.

यह भी पढ़ें

मंत्रिमंडल में बदलाव किया जाना तय था, क्योंकि सीएम ने कहा था कि उनका आधा कार्यकाल पूरा होने के बाद वे अपनी टीम बदल देंगे. यह बदलाव दिसंबर 2021 में होना था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसे टालना पड़ा.

मुख्यमंत्री ने बुधवार शाम राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की और कथित तौर पर उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में बदलाव की जानकारी दी. 


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%86%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%ac%e0%a4%bf/?feed_id=19718&_unique_id=6250426cce1d3

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले