भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (India’s Forex Reserve) 604.004 अरब डॉलर पर पहुंचा, लगातार पांचवें हफ्ते आई गिरावट

8 अप्रैल, 2022 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.471 बिलियन डॉलर की कमी के साथ 604.004 अरब डॉलर पर पहुँच गया है। विश्व में सर्वाधिक विदेशी मुद्रा भंडार वाले देशों की सूची में भारत चौथे स्थान पर है, इस सूची में चीन पहले स्थान पर है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, यह ऐसा पांचवा महीना है जिसमें गिरावट दर्ज की गई है।

विदेशी मुद्रा भंडार

इसे फोरेक्स रिज़र्व या आरक्षित निधियों का भंडार भी कहा जाता है भुगतान संतुलन में विदेशी मुद्रा भंडारों को आरक्षित परिसंपत्तियाँ’ कहा जाता है तथा ये पूंजी खाते में होते हैं। ये किसी देश की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति का एक महत्त्वपूर्ण भाग हैं। इसमें केवल विदेशी रुपये, विदेशी बैंकों की जमाओं, विदेशी ट्रेज़री बिल और अल्पकालिक अथवा दीर्घकालिक सरकारी परिसंपत्तियों को शामिल किया जाना चाहिये परन्तु इसमें विशेष आहरण अधिकारों, सोने के भंडारों और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की भंडार अवस्थितियों को शामिल किया जाता है। इसे आधिकारिक अंतर्राष्ट्रीय भंडार अथवा अंतर्राष्ट्रीय भंडार की संज्ञा देना अधिक उचित है।

8 अप्रैल, 2022 को विदेशी मुद्रा भंडार

विदेशी मुद्रा संपत्ति (एफसीए): $537.645 बिलियन
गोल्ड रिजर्व: $42.519 बिलियन
IMF के साथ एसडीआर: $18.738 बिलियन
IMF के साथ रिजर्व की स्थिति: $5.101 बिलियन

Categories: अर्थव्यवस्था करेंट अफेयर्स

Tags:Hindi Current Affairs , Hindi News , India's Forex Reserve , भारत का विदेशी मुद्रा भंडार , विदेशी मुद्रा भंडार , हिंदी करेंट अफेयर्स , हिंदी समाचार

https://myrevolution.in/current-affair-hindi/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%82%e0%a4%a1-39/?feed_id=20805&_unique_id=625a8a1933b4a

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले