IONS Maritime Exercise 2022 का आयोजन किया गया

26 से 30 मार्च 2022 तक, हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (Indian Ocean Naval Symposium – IONS) समुद्री अभ्यास 2022 (IMEX-22) का पहला संस्करण अरब सागर और गोवा में आयोजित किया गया।

मुख्य बिंदु 

  • यह अभ्यास मानवीय सहायता और आपदा राहत (Humanitarian Assistance and Disaster Relief – HADR) संचालन के क्षेत्र में भाग लेने वाले देशों की अंतःक्रियाशीलता (interoperability) को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
  • IONS के 24 सदस्य देशों में से 15 ने इस अभ्यास में भाग लिया।

अभ्यास के चरण

इस अभ्यास में एक बंदरगाह चरण शामिल था जो 26 से 27 मार्च तक गोवा के मोरमुगाओ बंदरगाह पर आयोजित किया गया था। इसके बाद 28 से 30 मार्च तक अरब सागर में समुद्री चरण का आयोजन किया गया।

इस अभ्यास के प्रतिभागी

भारत, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, बांग्लादेश, मालदीव, इंडोनेशिया, मोजाम्बिक, मॉरीशस, कतर, ओमान, श्रीलंका, सिंगापुर, यूएई, थाईलैंड और यूके की नौसेनाओं ने इस अभ्यास में भाग लिया।

हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (Indian Ocean Naval Symposium – IONS)

IONS की स्थापना 2007 में हुई थी और पहली संगोष्ठी 2008 में आयोजित की गई थी। यह हिंद महासागर क्षेत्र के तटवर्ती देशों की नौसेनाओं के बीच सहयोग के लिए एक मंच है। यह मंच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देता है और समुद्री सुरक्षा में भी सुधार करता है।

सदस्य देश

भारत, बांग्लादेश, मालदीव, सेशेल्स, पाकिस्तान, ईरान, श्रीलंका, सऊदी अरब, ओमान, फ्रांस, यूएई, मॉरीशस, केन्या, दक्षिण अफ्रीका, मोजाम्बिक, इरिट्रिया, तंजानिया, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर, म्यांमार, तिमोर लेस्ते, और थाईलैंड IONS के सदस्य हैं।

Categories: अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

Tags:Current Affairs in Hindi , HADR , Hindi Current Affairs , Hindi News , Humanitarian Assistance and Disaster Relief , IMEX-22 , Indian Ocean Naval Symposium , IONS , IONS Maritime Exercise 2022 , हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी , हिंदी करेंट अफेयर्स , हिंदी समाचार

https://myrevolution.in/current-affair-hindi/ions-maritime-exercise-2022-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a4%af%e0%a4%be/?feed_id=18801&_unique_id=6247f00aaba40

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले