मनोज सोनी (Manoj Soni) बने UPSC के नए अध्यक्ष

राजनीति विज्ञान के विद्वान मनोज सोनी को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मनोज सोनी अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में माहिर हैं और उन्होंने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मुक्त विश्वविद्यालय और एम.एस. यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा के कुलपति के रूप में कार्य किया था। वह स्वतंत्र भारत के सबसे कम उम्र के कुलपति भी थे।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)

यूपीएससी वह संवैधानिक निकाय है, जो भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य विभिन्न सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है. इसकी स्थापना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 315 के तहत की गयी है। इसमें एक अध्यक्ष और दस अन्य सदस्य शामिल होते हैं, जिनकी नियुक्ति और पदच्युति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। आयोग के अध्यक्ष और सदस्य छह साल की अवधि तक अथवा 65 साल की उम्र पूरी होने तक अपने पद के कर्तव्यों का पालन करते है। संविधान का अनुच्छेद 316 सदस्यों की नियुक्ति और उनके कार्यालय की अवधि से संबंधित है।

Categories: राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

Tags:Hindi Current Affairs , Hindi News , Manoj Soni , UPSC , मनोज सोनी , संघ लोक सेवा आयोग

https://myrevolution.in/current-affair-hindi/%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%9c-%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%80-manoj-soni-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a5%87-upsc-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%8f-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af/?feed_id=20173&_unique_id=625517382c7b7

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले