VIDEO: "मैं राम को नहीं मानता, राम कोई भगवान नहीं" - जीतन राम मांझी का विवादित बयान

जीतन राम मांझी ने भगवान राम पर दिया विवादित बयान (फाइल फोटो)
बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं. जमुई जिले के सिकंदरा में भीमराव अंबेडकर जयंती में शामिल होने आए मांझी ने लोगों को संबोधित करते हुए भगवान राम पर ही सवाल उठा दिए. उन्होंने कहा कि राम कोई भगवान नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वह रामायण लिखने वाले वाल्मीकि और तुलसीदास को मानते हैं, पर राम को नहीं जानते. वे यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा कि राम भगवान थोड़े ही थे, वे तो तुलसीदास और बाल्मीकि रामायण के पात्र थे. उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पूजा पाठ करने से कोई बड़ा नहीं होता. उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों को पूजा पाठ करना बंद कर देना चाहिए.
हम राम को नहीं मानते ये कहना हैं बिहार में भाजपा के सहयोगी @jitanrmanjhi का जो अंबेडकर जयंती के बहाने अपने पुराने बयान को फिर दोहराया @ndtvindia @Anurag_Dwary pic.twitter.com/DXNX7Qf7ed
— manish (@manishndtv) April 15, 2022
यह भी पढ़ें
ब्राह्मणों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो ब्राह्मण मांस और शराब पीते हैं, झूठ बोलते हैं. ऐसे ब्राह्मणों से दूर रहना चाहिए. उनसे पूजा पाठ नहीं कराना चाहिए. आप लोग पूजा पाठ करना बंद कर दीजिए. उन्होंने कहा कि शबरी के झूठे बेर को राम ने खाया था. अंबेडकर जयंती को लेकर सिकंदरा के हम पार्टी के विधायक प्रफुल्ल मांझी ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था.
Source link https://myrevolution.in/politics/video-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae/?feed_id=20874&_unique_id=625b26f2ebf9c
Comments
Post a Comment