पृथ्‍वी के पास से गुजर रहा बुर्ज खलीफा जितना बड़ा एस्‍टरॉयड, देखें वीडियो

विज्ञान में दिलचस्‍पी रखने वालों के लिए एस्‍टरॉयड या क्षुद्रग्रह कौतूहल का विषय होते हैं। यह हर साल हमारी पृथ्‍वी के करीब से गुजरते हैं, जिनमें से कुछ को ‘खतरनाक' की श्रेणी में रखा जाता है। अंतरिक्ष में सफर कर रही ऐसी ही एक चट्टान जिसे एस्‍टरॉयड 7335 (1989 JA) के रूप में जाना जाता है, हमारी पृथ्‍वी के करीब से गुजर रही है। रिपोर्टों के अनुसार, यह इस साल का अबतक का सबसे बड़ा एस्‍टरॉयड है, जो पृथ्‍वी के पास से गुजर रहा है। 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी ने भी इस एस्‍टरॉयड के पृथ्‍वी की ओर आने की जानकारी दी थी। बताया था कि 3,400 फीट चौड़ा एक विशाल एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी की ओर बढ़ रहा है। कुछ दिनों पहले तक इसकी रफ्तार 47,196 किलोमीटर प्रति घंटा थी। 

अगर आपकी दिलचस्‍पी इस फ्लाईबाई को देखने में है, तो इस यूट्यूब लिंक पर जाकर एक्‍सपीरियंस कर सकते हैं। भले ही इस एस्‍टरॉयड को पृथ्‍वी के लिए ‘संभाव‍ित रूप से खतरनाक' की कैटिगरी में रखा गया है, लेकिन यह पृथ्‍वी से काफी दूर होगा। यह दूरी, पृथ्‍वी और चंद्रमा की दूरी से भी 10 गुना ज्‍यादा है।    

द वर्चुअल टेलीस्‍कोप प्रोजेक्‍ट के तहत इस फ्लाईबाई को टेलीकास्‍ट किया जा रहा है। वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट के फाउंडर जियानलुका मासी ने कहा कि मॉडरेट साइज के टेलीस्‍कोप से भी इस एस्‍टरॉयड को देखा जाना चाहिए, खासकर कि दक्षिणी गोलार्ध से। बताया जाता है कि इस एस्‍टरॉयड का आकार 1.8 किलोमीटर व्यास का है और जब यह पृथ्‍वी के करीब से गुजर रहा है, तब इसके और पृथ्‍वी के बीच की दूरी 40 लाख किलोमीटर है। इसे अपोलो कैटिगरी के एस्‍टरॉयड के रूप में क्‍लासिफाइड किया गया है। इसे और आसानी से समझना हो तो पृथ्‍वी के पास से गुजर रहा यह एस्‍टरॉयड दुबई स्थित बुर्ज खलीफा से दोगुना बड़ा है। हालांकि नासा और दूसरी एजेंसियां पहले ही यह बता चुकी हैं कि इस एस्‍टरॉयड से पृथ्‍वी को कोई खतरा नहीं है। 

नासा ऐसे एस्‍टरॉयड की लिस्‍ट तैयार रखती है, जो पृथ्‍वी के लिए खतरा  हो सकते हैं। वह इस लिस्‍ट को अपडेट भी करती है। उदाहरण के लिए एस्‍टरॉयड एपोफिस को 2021 में इस लिस्‍ट से हटा दिया गया था, क्‍योंकि नई जानकारी में यह पता चला कि वह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के लिए खतरा नहीं है। 
 

https://myrevolution.in/technology/%e0%a4%aa%e0%a5%83%e0%a4%a5%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%9c%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%be/?feed_id=24100&_unique_id=62908770daf78

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले