गिरफ्तार सांसद ने जिस फाइनेंसर से लिए कर्ज, उसका संबंध "D Gang" से : शिवसेना का आरोप

गिरफ्तार सांसद ने जिस फाइनेंसर से लिए कर्ज, उसका संबंध

सांसद नवनीत राणा के खिलाफ शिवसेना सांसद संजय राउत ने लगाए आरोप

मुंबई:

शिवसेना सांसद संजय राउत ने दावा किया कि निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को फिल्म फाइनेंसर एवं बिल्डर यूसुफ लकड़वाला से 80 लाख रूपये का कर्ज मिला था. लकड़वाला को धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था. उसकी पिछले वर्ष सितंबर में यहां आर्थर रोड जेल में मौत हो गई थी. राउत ने कहा कि लकड़वाला के ‘डी गैंग' (भगोड़े अपराधी दाऊद इब्राहिम के गिरोह) से संबंध थे. उन्होंने कहा कि ईडी इस पहलू की जांच कब करेगी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता मोहित कंबोज ने राउत के आरोपों के जवाब में लकड़वाला की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ तस्वीरें ट्विटर पर डालीं.

यह भी पढ़ें

राउत ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कि हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर उठे राजनीतिक विवाद का 1993 के मुंबई श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों की तरह ही कोई ‘अंडरवर्ल्ड कनेक्शन' तो नहीं है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा नवनीत राणा को बचाने की कोशिश कर रही है.

नवनीत और उनके पति रवि राणा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास ‘मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का आह्वान किया था जिसके बाद मुंबई पुलिस ने शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. दंपति ने चालीसा पाठ तो नहीं किया लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और राजद्रोह तथा विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देने समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.

राउत ने मंगलवार देर रात में ट्वीट किया, ‘‘नवनीत राणा को यूसुफ लकड़वाला से 80 लाख रुपये का कर्ज मिला था. लकड़वाला की हाल में जेल में मौत हो गई थी. लकड़वाला को धन शोधन और डी-गैंग के साथ संपर्कों के कारण ईडी ने गिरफ्तार किया था. मेरा सवाल है कि क्या ईडी ने मामले की जांच की? यह राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल है.

राउत ने बुधवार को एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘अंडरवर्ल्ड कनेक्शन. लकड़वाला को ईडी ने 200 करोड़ रुपये के धन शोधन के मामले में गिरफ्तार किया था और उसकी हवालात में मौत हो गई थी. यूसुफ का अवैध धन राणा के खाते में है. ईडी राणा को चाय कब पिलाएगी? डी-गैंग को क्यों बचाया जा रहा है? भाजपा चुप क्यों है?''

मंगलवार रात को राउत ने कथित तौर पर राणा के वित्तीय लेनदेन से जुड़ी एक तस्वीर ट्वीट की थी जिसमें लकड़वाला से लिये गये 80 लाख रुपये के कर्ज का जिक्र था. कंबोज ने राउत के आरोपों के जवाब में दिवंगत राजीव गांधी, दिवंगत विलासराव देशमुख और पवार समेत अन्य लोगों के साथ लकड़वाला की कथित तस्वीरें ट्वीट कीं.

ये भी देखें-

राहुल गांधी ने पहले दिन ही भविष्यवाणी कर दी थी कि प्रशांत किशोर इनकार कर देंगे : सूत्र
पीके के प्रजेंटेशन में सिर्फ डेटा था, नेतृत्व पर कुछ नहीं, एनडीटीवी से बोले पी. चिदंबरम
पारिवारिक टैक्स विवाद में घिरे ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक को बड़ी राहत, जांच में पाए गए निर्दोष 

ये भी देखें-सिटी सेंटर : महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा-लाउडस्पीकर विवाद, क्या इसके पीछे अंडरवर्ल्ड का हाथ?

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%a6-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%87/?feed_id=22858&_unique_id=6270ff9fd2380

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले