रॉकेट में आई ‘खराबी’, Jeff Bezos की कंपनी ब्लू ओरिजिन की 5वीं टूरिस्ट स्पेस फ्लाइट कैंसल
जेफ बेजोस (Jeff Bezos) की कंपनी अपने न्यू शेपर्ड सबऑर्बिटल व्हीकल के अगले मिशन ‘NS-21' के लॉन्च का लक्ष्य बना रही थी। रिपोर्टों के अनुसार, अब इस प्लान को टाल दिया गया है। न्यू शेपर्ड सबऑर्बिटल व्हीकल एक रॉकेट है, जिसे ब्लू ओरिजिन ने बनाया है। न्यू शेपर्ड सबऑर्बिटल व्हीकल में एक रॉकेट और एक कैप्सूल होता है। इन दोनों को ही दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।
ब्लू ओरिजिन ने बताया है कि फाइनल व्हीकल चेकआउट के दौरान पता चला कि न्यू शेपर्ड का एक बैकअप सिस्टम परफॉर्मेंस के लेवल पर उम्मीदों को पूरा नहीं कर रहा था। सावधानी बरतते हुए शुक्रवार को होने वाले लॉन्च में अब देरी की जा रही है।
During our final vehicle check-outs, we observed one of New Shepard's back-up systems was not meeting our expectations for performance. In an abundance of caution, we will be delaying the #NS21 launch originally scheduled for Friday. Stay tuned for further updates.
— Blue Origin (@blueorigin) May 18, 2022
अभी यह जानकारी नहीं है कि इस मिशन का बजट कितना है और ब्लू ओरिजन ने प्रत्येक यात्री से टिकट के लिए कितने रुपये चार्ज किए हैं। जैसा कि NS-21 के नाम से पता चलता है, यह न्यू शेपर्ड और ब्लू ओरिजिन की 21वीं उड़ान होगी। कंपनी ने अब तक चार क्रू मिशनों संचालित किए हैं। इनमें से तीन मिशन पिछले साल और एक मिशन इस साल लॉन्च हुआ था।
वैसे, ब्लू ओरिजिन अकेली ऐसी कंपनी नहीं है जो सबऑर्बिटल फ्लाइट्स में सीट बेचती है। रिचर्ड ब्रैनसन की वर्जिन गेलेक्टिक भी ऐसा ही करती है। हालांकि अभीतक उसने कोई ह्यूमन फ्लाइट ऑपरेट नहीं की है। सिर्फ टेस्टिंग की है। कंपनी की योजना साल 2023 की शुरुआत में कमर्शल क्रू फ्लाइट ऑपरेट करने की है।
‘NS-21' के जरिए 6 लोगों को ब्लू ओरिजिन की वेस्ट टेक्सास लॉन्च साइट से सबऑर्बिटल स्पेस के छोटे से सफर पर भेजा जाना है। इन यात्रियों में कात्या एकाजाररेटा और इवान डिक भी शामिल हैं। वह न्यू शेपर्ड के पहले क्रू मेंबर हैं, जो दोबारा दोबारा उड़ान भरेंगे। इससे पहले उन्होंने NS-19 मिशन के तहत उड़ान भरी थी। यह मिशन 11 दिसंबर 2021 को लॉन्च किया गया था।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
Comments
Post a Comment