भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (India’s Forex Reserve) 596 अरब डॉलर पर पहुंचा

10 जून, 2022 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.59 बिलियन डॉलर की बढ़ोत्तरी के साथ 596.46 अरब डॉलर पर पहुँच गया है। विश्व में सर्वाधिक विदेशी मुद्रा भंडार वाले देशों की सूची में भारत चौथे स्थान पर है, इस सूची में चीन पहले स्थान पर है।

विदेशी मुद्रा भंडार

इसे फोरेक्स रिज़र्व या आरक्षित निधियों का भंडार भी कहा जाता है भुगतान संतुलन में विदेशी मुद्रा भंडारों को आरक्षित परिसंपत्तियाँ’ कहा जाता है तथा ये पूंजी खाते में होते हैं। ये किसी देश की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति का एक महत्त्वपूर्ण भाग हैं। इसमें केवल विदेशी रुपये, विदेशी बैंकों की जमाओं, विदेशी ट्रेज़री बिल और अल्पकालिक अथवा दीर्घकालिक सरकारी परिसंपत्तियों को शामिल किया जाना चाहिये परन्तु इसमें विशेष आहरण अधिकारों, सोने के भंडारों और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की भंडार अवस्थितियों को शामिल किया जाता है। इसे आधिकारिक अंतर्राष्ट्रीय भंडार अथवा अंतर्राष्ट्रीय भंडार की संज्ञा देना अधिक उचित है।

10 जून, 2022 को विदेशी मुद्रा भंडार

विदेशी मुद्रा संपत्ति (एफसीए): $532.24 बिलियन
गोल्ड रिजर्व: $40.842 बिलियन
IMF के साथ एसडीआर: $18.38 बिलियन
IMF के साथ रिजर्व की स्थिति: $4.99 बिलियन

Categories: अर्थव्यवस्था करेंट अफेयर्स

Tags:Forex Reserve , Hindi Current Affairs , Hindi News , India's Forex Reserve , भारत का विदेशी मुद्रा भंडार , विदेशी मुद्रा भंडार

https://myrevolution.in/current-affair-hindi/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%82%e0%a4%a1-42/?feed_id=25080&_unique_id=62adb1c62fb44

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले