भारतीय नौसेना का ऑपरेशन संकल्प (Operation Sankalp) : मुख्य बिंदु

भारतीय नौसेना का स्टेल्थ फ्रिगेट INS तलवार, वर्तमान में “ऑपरेशन संकल्प” के लिए तैनात है। यह फ्रिगेट भारत के समुद्री हितों की सुरक्षा के लिए खाड़ी में भारतीय नौसेना की उपस्थिति के लगातार तीसरे वर्ष का स्मरण कर रहा है।

ऑपरेशन संकल्प (Operation Sankalp)

  • भारतीय नौसेना ने ओमान की खाड़ी में व्यापारी जहाजों पर हमलों के बाद क्षेत्र में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बाद 19 जून, 2019 को खाड़ी क्षेत्र में ऑपरेशन संकल्प शुरू किया था।
  • यह होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले भारतीय ध्वज वाले जहाजों के सुरक्षित मार्ग को सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया था।
  • यह ऑपरेशन विदेश मंत्रालय, जहाजरानी मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय सहित हितधारकों के साथ मिलकर चलाया जाता है।
  • इसके तहत भारतीय नौसेना खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। यह समुद्री व्यापार की सुरक्षा के साथ-साथ भारतीय ध्वज वाले व्यापारी जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस क्षेत्र में उपस्थिति बनाए हुए है।
  • भारतीय नौसेना भारत के समुद्री हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

INS तलवार (F40)

यह भारतीय नौसेना के तलवार श्रेणी के युद्धपोतों से संबंधित प्रमुख जहाज है। यह जहाज रूस में बनाया गया था। इसे 18 जून, 2003 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। इसजहाज पर कई उपकरण रूसी निर्मित हैं। भारतीय मूल की प्रणालियों को भी इसमें शामिल किया गया है।

Categories: राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

Tags:F40 , INS तलवार , Operation Sankalp , ऑपरेशन संकल्प , भारतीय नौसेना , हिंदी करेंट अफेयर्स , हिंदी समाचार

https://myrevolution.in/current-affair-hindi/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%91%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%b8/?feed_id=25230&_unique_id=62b2b3908d7e3

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले