Posts

Showing posts with the label गुजरात

'क्या कोई खाली बैठा है?', सांप्रदायिक हिंसा पर न्यायिक जांच आयोग की मांग वाली अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार

Image
सुप्रीम कोर्ट मे कहा कि ऐसी मांग मत कीजिए जिसे पूरा नहीं किया जा सके नई दिल्ली: रामनवमी और हनुमान जंयती के अवसर पर दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में हुई सांप्रदायिक हिंसा की न्यायिक जांच और बुलडोजर न्याय के खिलाफ दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. अदालत ने याचिका कर्ता एडवोकेट विशाल तिवारी से कहा कि ऐसी मांग मत कीजिए जिसे पूरा न किया जा सके. जस्टिस नागेश्वर राव ने कहा कि आपने मांगा है कि पूर्व CJI की अगुवाई में जांच कराई जाए. क्या कोई खाली बैठा है? सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसी मांग मत कीजिए जिसे पूरा न किया जा सके. यह भी पढ़ें गौरतलब है कि एडवोकेट विशाल तिवारी ने एक जनहित याचिका दायर कर रामनवमी और हनुमान जंयती के अवसर पर राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश और गुजरात में हुई धार्मिक झड़पों की जांच के लिए भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग गठित करने का निर्देश देने की मांग की थी. याचिकाकर्ता ने मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश में "बुलडोजर न्याय" की मनमानी कार्रवाई की जांच के लिए भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता क...

आज से गुजरात दौरे पर PM मोदी; औषधि वैश्विक केंद्र की रखेंगे आधारशिला, WHO के हेड भी होंगे साथ

Image
प्रधानमंत्री 20 अप्रैल को गांधीनगर में वैश्विक आयुष निवेश एवं नवाचार सम्मेलन का उदघाटन करेंगे. नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Gujarat Tour)  आज अपने गृह राज्य गुजरात की तीन दिवसीय यात्रा पर जा रहे हैं. अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में शरीक होंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पीएम मोदी 18 अप्रैल को शाम करीब छह बजे गांधीनगर में स्कूलों के लिए कमान एवं नियंत्रण केंद्र की यात्रा करेंगे. अगले दिन वे बनासकंठा में दियोदर स्थित बनास डेयरी संकुल में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. उसी दिन, वे जामनगर में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) पारंपरिक औषधि वैश्विक केंद्र की आधारशिला रखेंगे. इस अवसर पर मॉरीशस के उनके समकक्ष प्रवींद कुमार जगन्नाथ और डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस गेब्रेयसस भी मौजूद रहेंगे. यह भी पढ़ें प्रधानमंत्री 20 अप्रैल को गांधीनगर में वैश्विक आयुष निवेश एवं नवाचार सम्मेलन का उदघाटन करेंगे. बाद में वे दाहोद में आदिजाति महासम्मेलन में शरीक होंगे तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्प...

गुजरात : कच्छ में भूकंप के हल्के झटके, जान-माल का कोई नुकसान नहीं

Image
कच्छ जिला भूकंप के लिहाज से बहुत संवेदनशील है  अहमदाबाद: गुजरात (Gujarat) के कच्छ जिले में शनिवार देर रात 3.2 तीव्रता के भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए. हालांकि, इस दौरान जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. गांधीनगर स्थित भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (ISR) ने कहा कि भूकंप के झटके रात 12.49 बजे महसूस किए गए और इसका केंद्र कच्छ में रापड़ से एक किलोमीटर दूर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में 12.2 किलोमीटर की गहराई में था. आईएसआर के आंकड़ों के अनुसार, यह पिछले एक महीने में जिले में आया 3.0 या उससे अधिक तीव्रता का पांचवा भूकंप है. यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9b-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%aa-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b9/?feed_id=20007&_unique_id=6253c4eaddc73

PM मोदी का गुजरात दौरा, आज राष्ट्रीय रक्षा विवि की नई इमारत को देश को करेंगे समर्पित

Image
PM Modi आज राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) शनिवार को  गुजरात में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (National Defense University) की इमारत का उद्घाटन करेंगे. उन्होनें अपने ट्विटर हैंडिल के जरिये इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया सुबह 11 बजे, मैं राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में रहूंगा. उन्होंने कहा दीक्षांत समारोह में भाषण देने में मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं. विश्वविद्यालय में एक भवन भी राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा. गौरतलब है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) गुजरात (Gujarat) दो दिवसीय दौरे पर पर है. दौरे के दूसरे दिन शनिवार को वो दो अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.   यह भी पढ़ें प्रधानमंत्री मोदी के जवाब ने स्कूली छात्र का दिल जीता, खुशी में कही ये बात At 11 AM, I will be at the Rashtriya Raksha University, where I am honoured to be delivering the Convocation address. A building in the university will also be dedicated to the nation. — Narend...

गुजरात : दलित दूल्हे के घोड़ी पर बैठने पर पथराव, 28 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Image
गढ़ पुलिस थाने में एक दिन बाद गैरकानूनी रूप से एकत्रित होने (आईपीसी की धारा 143), आपराधिक धमकी (506) और एससी/एसटी (अत्याचार रोकथाम) कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. ओझा ने बताया, ‘‘जब बारात गांव से गुजर रही थी, तो कुछ अज्ञात लोगों ने दो से तीन पत्थर फेंके, जिनमें दूल्हे का एक रिश्तेदार घायल हो गया. हमने प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच एससी/एसटी शाखा के पुलिस उपाधीक्षक को सौंप दी है.'' उन्होंने बताया कि अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है. प्राथमिकी वीराभाई सेखालिया की शिकायत पर दर्ज की गई है, जिन्होंने अपने छोटे भाई अतुल की शादी नजदीक के एक गांव की लड़की से सात फरवरी को तय की थी. पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि जब गांव के सरपंच भारतसिंह राजपूत और मोटा के कुछ अन्य प्रतिष्ठित लोगों को पता चला कि अतुल सेखालिया शादी में घोड़ी पर बैठेगा तो उन्होंने दूल्हे के पिता को बुलाया और उनसे ऐसा करने पर अंजाम भुगतने को कहा. जब सेखालिया परिवार नहीं माना तो सरपंच ने रविवार को ग्रामीणों की एक बैठक बुलाई. सेखालिया ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि बैठक म...