Posts

Showing posts with the label छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में उपचुनाव को लेकर बीजेपी के "मामा" और कांग्रेस के "काका" में जुबानी जंग

Image
भोपाल: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में 12 तारीख को उपचुनाव को लेकर मतदान होने हैं. लड़ाई में बीजेपी के "मामा" यानी शिवराज सिंह चौहान बनाम कांग्रेस के "काका" यानी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल में जुबानी जंग हुई है. पिछले विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस के देवव्रत सिंह ने महज़ 870 वोटों से बीजेपी की कोमल जंघेल को हराया था, देवव्रत सिंह के निधन से सीट खाली हुई है. यह भी पढ़ें दरअसल, खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में मुख्य मुकाबला इन तीन चेहरों में है. कांग्रेस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य यशोदा वर्मा को उम्मीदवार बनाया है तो बीजेपी ने पूर्व विधायक कोमल जंघेल पर ही भरोसा जताया है, जबकि जनता कांग्रेस जोगी ने देवव्रत सिंह के बहनोई नरेंद्र सोनी को उम्मीदवार बनाया है. लेकिन पड़ोसी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसे मामा बनाम काका करने पहुंच गये. जिसपर काका यानी भूपेश बघेल ने भी करारा जवाब दिया. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में भी बंटाधार है. जहां जहां गए वहीं साफ. असम, उत्तरप्रदेश, पंजाब साफ. जहां जहां पांव पड़े भूपेश के, तहां तहां बंटाधार. वहीं छ...

इंजीनियर पति की तलाश में ढाई साल की बेटी के साथ जंगलों में दाखिल हुई पत्नी, नक्सलियों ने किया था अपहरण

Image
नक्सलियों ने मंगलवार शाम को इंजीनियर अशोक पवार और कर्मचारी आनंद यादव को रिहा कर दिया लेकिन सोनाली अभी भी जंगल के अंदर है. सोनाली स्थानीय पत्रकारों और पुलिस अधिकारियों के संपर्क में है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पंकज शुक्ला ने बुधवार को कहा, ‘‘अशोक पवार और आनंद यादव को फिलहाल बीजापुर के कुटरू में रखा गया है. सोनाली अपने पति से मिलने के लिए जल्द ही कुटरू पहुंचेगी.'' एक स्थानीय पत्रकार ने कहा कि भावनात्मक वीडियो जारी करने के बाद, जिसमें उन्होंने अपनी बेटियों की खातिर अपने पति को रिहा करने के लिए कहा था. सोनाली छत्तीसगढ़ में बीजापुर और नारायणपुर जिलों के साथ अबूझमाड़ जंगल में उनकी तलाश करने के लिए दाखिल हो गयीं. बीजापुर में हिंदी दैनिक समाचार पत्र के लिए काम करने वाली पत्रकार ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘सोनाली ने पत्रकारों की मदद से कुछ स्थानीय लोगों से संपर्क किया और (उनकी मदद से) बीजापुर और नारायणपुर की सीमा से अबूझमाड़ जंगल में प्रवेश किया.'' महिला पत्रकार ने कहा कि सोनाली अपनी ढाई साल की छोटी बेटी को अपने साथ जंगल में ले गईं, जबकि उनकी पांच साल की बड़ी बेटी अपने प...

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हाथी के हमले में महिला की मौत

Image
मृत महिला के परिजनों को राहत के तौर पर तत्काल 25 हजार रुपये की सहायता दी गयी है  कोरबा: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर (Surajpur) जिले में, एक गांव के बाहरी इलाके में एक जंगली हाथी (Elephant) के हमले में 46 साल की महिला की मौत हो गयी. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. सूरजपुर वन मंडल के संभागीय अधिकारी (DFO) बी एस भगत ने बताया कि घटना घुई वन क्षेत्र के भेलकच्छ गांव में हुई . उन्होंने बताया कि मृत महिला की पहचान गीता देवी के रूप में की गयी है और घटना के समय वह अपने खेत की तरफ जा रही थी . उन्होंने कहा कि महिला के सामने अचानक एक हाथी आ गया जिसने उसे अपनी सूंड में पकड़ कर उठाया और जमीन पर पटक दिया . उन्होंने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई. यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%9b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/?feed_id=11820&_unique_id=62066f958a048

छत्तीसगढ़ : राहुल गांधी ने अमर जवान ज्योति का शिलान्यास किया, बोले- 100 अमीरों के पास देश के 40 फीसदी लोगों के बराबर धन

Image
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के 5-10 उद्योगपति मित्र देश का पूरा धन अपनी जेब में डालें, ऐसा हम होने नहीं देंगे. रायपुर: छत्तीसगढ़ दौरे पर गुरुवार को पहुंचे राहुल गांधी ने  चार ऐतिहासिक सौगातें दी हैं. इस दौरान उन्होंने ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना' का शुभारंभ किया. जिसमें 3.55 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के खाते में पहली किश्त की राशि अंतरित की. जानकारी के मुताबिक भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को तीन किश्तों में सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी. एक वर्ष में कुल 212 करोड़ रुपए की सहायता ऐसे कृषि मजदूर परिवारों तक पहुंचाई जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने ‘सेवाग्राम' और ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति' की आधारशिला और राजीव युवा मितान क्लब योजना का भी शुभारंभ किया.  यह भी पढ़ें Rahul Gandhi ने संसद में मोदी सरकार पर साधा निशाना तो बॉलीवुड एक्ट्रेस ने इसे बताया 'ऐतिहासिक भाषण' दरअसल, रायपुर में शहीदों के सम्मान में अमर जवान ज्योति जलाई जाएगी. ड्यूटी के दौरान शहीद हुए छत्तीसगढ़ और देश के वीर शहीद जवानों के सम्मान में अमर जवान ज्योति हमेशा...