छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हाथी के हमले में महिला की मौत

मृत महिला के परिजनों को राहत के तौर पर तत्काल 25 हजार रुपये की सहायता दी गयी है
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर (Surajpur) जिले में, एक गांव के बाहरी इलाके में एक जंगली हाथी (Elephant) के हमले में 46 साल की महिला की मौत हो गयी. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. सूरजपुर वन मंडल के संभागीय अधिकारी (DFO) बी एस भगत ने बताया कि घटना घुई वन क्षेत्र के भेलकच्छ गांव में हुई . उन्होंने बताया कि मृत महिला की पहचान गीता देवी के रूप में की गयी है और घटना के समय वह अपने खेत की तरफ जा रही थी . उन्होंने कहा कि महिला के सामने अचानक एक हाथी आ गया जिसने उसे अपनी सूंड में पकड़ कर उठाया और जमीन पर पटक दिया . उन्होंने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई.
यह भी पढ़ें
Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%9b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/?feed_id=11820&_unique_id=62066f958a048
Comments
Post a Comment