Posts

Showing posts with the label जनवर

Anocovax: जानवरों के लिए भारत का पहला COVID-19 वैक्सीन

Image
First Published: June 14, 2022 | Last Updated:June 14, 2022 13 जून, 2022 को, कृषि मंत्रालय ने जानवरों के लिए भारत की पहली कोविड -19 वैक्सीन “एनोकोवैक्स” का अनावरण किया। एनोकोवैक्स (Anocovax) इस वैक्सीन को हिसार में स्थित नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन इक्विन्स ने विकसित किया है। यह जानवरों को कोरोनावायरस के डेल्टा और ओमिक्रॉन वेरिएंट से बचा सकता है। इस वैक्सीन का इस्तेमाल कुत्तों, तेंदुओं, चूहों, शेरों और खरगोशों में किया जा सकता है। यह एक निष्क्रिय टीका है, जिसे डेल्टा संस्करण के एक संक्रामक भाग का उपयोग करके विकसित किया गया है। यह भारत में पशुओं के लिए विकसित पहला कोविड-19 वैक्सीन है। आवश्यकता बिल्लियों और कुत्तों सहित कुछ जानवरों में कोविड -19 संक्रमण की रिपोर्ट को देखते हुए इस वैक्सीन को विकसित किया गया है। यह वैक्सीन चिड़ियाघर में जानवरों की रक्षा कर सकती है और साथी जानवरों से मनुष्यों में संचरण को रोक सकती है। हालांकि, जानवरों से इंसानों में संक्रमण फैलने का खतरा कम है। वैक्सीन का उद्देश्य शेर और बाघ जैसे लुप्तप्राय जानवरों की रक्षा के उद्...

30 जनवरी : शहीद दिवस (Martyr’s Day), जानिए क्यों मनाया जाता है शहीद दिवस?

Image
First Published: January 30, 2022 | Last Updated:January 29, 2022 30 जनवरी को भारत में शहीद दिवस (Martyr’s Day) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन 1948 में महात्मा गाँधी की मृत्यु हुई थी। नाथूराम गोडसे द्वारा गांधीजी की हत्या की गयी थी। इस दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा रक्षामंत्री गाँधीजी की समाधी पर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की गयी। मोहनदास करमचंद गाँधी मोहनदास करमचंद गाँधी को महात्मा गांधी के नाम से जाना जाता है, उन्होंने भारत की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को ब्रिटिश भारत की बॉम्बे प्रेसीडेंसी के पोरबंदर में हुआ था। उनकी हत्या 30 जनवरी, 1948 को नाथूराम गोडसे द्वारा की गयी थी। स्वतंत्रता आन्दोलन में उनके निस्वार्थ योगदान के लिए गांधीजी को “बापू” भी कहा जाता है। उन्हें अनाधिकारिक रूप से “राष्ट्रपिता” भी कहा जाता है। उन्होंने लन्दन में कानून की पढाई की थी, तत्पश्चात वे भारत लौटे, बाद में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में एक भारतीय फर्म में कार्य किया। गांधीजी 1915 में दक्षिण अफ्रीका से भारत ...

30 जनवरी : विश्व कुष्ठरोग दिवस (World Leprosy Day)

Image
First Published: January 30, 2022 | Last Updated:January 29, 2022 30 जनवरी को विश्व कुष्ठरोग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य कुष्ठरोग को समाप्त करना तथा कुष्ठरोग से पीड़ित लोगों के साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त करना है। कुष्ठरोग से पीड़ित लोग सामाजिक भेदभाव के कारण अक्सर अवसाद का शिकार हो जाते हैं। इसके इलाज के लिए पीड़ित को मल्टी-ड्रग थेरेपी की आवश्यकता पड़ती है, इस थेरेपी के तहत पीड़ित को 6 माह से एक वर्ष तक दवाइयों का सेवन करना पड़ता है। विश्व में विश्व कुष्ठरोग दिवस जनवरी के अंतिम रविवार को मनाया जाता है, लेकिन भारत में यह दिवस महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि पर 30 जनवरी को मनाया जाता है। कुष्ठरोग (Leprosy) कुष्ठरोग एक संक्रामक बैक्टीरियल रोग है, यह मायकोबैक्टीरियम लेप्रे के कारण होगा है। यह रोग मुख्य रूप से त्वचा, सम्बंधित तंत्रिकाओं तथा आखों को प्रभावित करता है। भारत सरकार ने इस रोग को समाप्त करने के लिए राष्ट्रीय कुष्ठरोग निवारण कार्यक्रम शुरू किया है। भारत में अब कुष्ठरोग एक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या नहीं है, इसका अर्थ यह है कि देश में 10,00...

28 जनवरी : डेटा गोपनीयता दिवस (Data Privacy Day)

Image
First Published: January 28, 2022 | Last Updated:January 28, 2022 गोपनीयता पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 28 जनवरी को डेटा गोपनीयता दिवस (Data Privacy Day) मनाया जाता है। इस दिन का पालन “गोपनीयता का सम्मान करने, विश्वास को सक्षम करने और डेटा की सुरक्षा के महत्व पर जागरूकता पैदा करने का एक अंतर्राष्ट्रीय प्रयास” है। मुख्य बिंदु  गोपनीयता सभी व्यक्तियों के लिए ऑनलाइन सुरक्षा सुनिश्चित करने का एक साधन है। यह डिजिटल रूप से जुड़ी दुनिया में चर्चा का एक महत्वपूर्ण विषय बन गया है, विशेष रूप से कोविड -19 महामारी के समय क्योंकि अधिक लोग वर्चुअल दुनिया में समय बिताने के लिए मजबूर हैं। किसी की गोपनीयता की रक्षा करने में विफलता के परिणामस्वरूप शोषण के साथ-साथ इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के खिलाफ अपराध भी हो सकते हैं। लोग डेटा को लेकर अधिक चिंतित क्यों हैं? व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे इंस्टेंट मैसेजिंग मोबाइल एप्लिकेशन के प्रसार के साथ, लोग अपने डेटा की सुरक्षा के बारे में अधिक चिंतित हैं। एप्लीकेशन्स द्वारा शुरू की गई सुरक्षा सुविधाएँ डेटा गोपनीयता सुनिश्च...

28 जनवरी को मनाया जायेगा डेटा गोपनीयता दिवस (Data Privacy Day)

Image
First Published: January 27, 2022 | Last Updated:January 27, 2022 गोपनीयता पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 28 जनवरी को डेटा गोपनीयता दिवस (Data Privacy Day) मनाया जाता है। इस दिन का पालन “गोपनीयता का सम्मान करने, विश्वास को सक्षम करने और डेटा की सुरक्षा के महत्व पर जागरूकता पैदा करने का एक अंतर्राष्ट्रीय प्रयास” है। मुख्य बिंदु  गोपनीयता सभी व्यक्तियों के लिए ऑनलाइन सुरक्षा सुनिश्चित करने का एक साधन है। यह डिजिटल रूप से जुड़ी दुनिया में चर्चा का एक महत्वपूर्ण विषय बन गया है, विशेष रूप से कोविड -19 महामारी के समय क्योंकि अधिक लोग वर्चुअल दुनिया में समय बिताने के लिए मजबूर हैं। किसी की गोपनीयता की रक्षा करने में विफलता के परिणामस्वरूप शोषण के साथ-साथ इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के खिलाफ अपराध भी हो सकते हैं। लोग डेटा को लेकर अधिक चिंतित क्यों हैं? व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे इंस्टेंट मैसेजिंग मोबाइल एप्लिकेशन के प्रसार के साथ, लोग अपने डेटा की सुरक्षा के बारे में अधिक चिंतित हैं। एप्लीकेशन्स द्वारा शुरू की गई सुरक्षा सुविधाएँ डेटा गोपनीयता सुनिश्च...

25 जनवरी को मनाया गया राष्ट्रीय पर्यटन दिवस (National Tourism Day)

Image
First Published: January 26, 2022 | Last Updated:January 26, 2022 हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है। यह दिन पर्यटन क्षेत्र के विकास पहलुओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। साथ ही, इस दिन का उद्देश्य देश के आर्थिक विकास पर पर्यटन क्षेत्र के प्रभाव को फैलाना है। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की थीम, 2022 ग्रामीण और सामुदायिक केंद्रित पर्यटन (Rural and community centric tourism) इतिहास भारत में पर्यटन क्षेत्र को पहली बार 1948 में पेश किया गया था। 1948 में एक पर्यटन समिति का गठन किया गया था। बाद में 1958 में, पर्यटन और संचार मंत्रालय के तहत एक अलग पर्यटन विभाग बनाया गया था। पर्यटन का जनक कौन है? थॉमस कुक। वह एक अंग्रेजी अन्वेषक थे जिन्होंने एक विश्व प्रसिद्ध ट्रैवल एजेंसी थॉमस कुक एंड सन की स्थापना की थी। वह आधुनिक पर्यटन के आविष्कारक हैं। भारत में राज्यवार पर्यटन राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र में सालाना पांच लाख से अधिक पर्यटक आते हैं। महाराष्ट्र के बाद, तमिलनाडु चार ल...

26 जनवरी : गणतंत्र दिवस (Republic Day), जानिए आज ही क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस?

Image
First Published: January 26, 2022 | Last Updated:January 25, 2022 26 जनवरी को प्रतिवर्ष देशभर में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है, दरअसल 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था।  इस वर्ष नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम में भारत की सैन्य ताकत तथा विभिन्न क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाता है। संविधान ने भारत सरकार अधिनियम, 1935 का स्थान लिया था। संविधान सभा ने संविधान को 26 नवम्बर, 1949 को स्वीकार किया था, बाद में 26 जनवरी, 1950 को इसे लागू कर दिया गया था। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है? दरअसल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश शासन की डोमिनियन स्टेटस की पेशकश को ठुकराते हुए 26 जनवरी, 1930 को पूर्ण स्वराज की मांग की थी। भारतीय संविधान के बारे में रोचक तथ्य भारत में प्रतिवर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारतीय संविधान को स्वीकार किया गया था। 26 नवम्बर, 1949 को भारतीय संविधान को स्वीकार किया गया था, तत्पश्चात 26...

25 जनवरी : हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस (Himachal Pradesh Statehood Day)

Image
First Published: January 25, 2022 | Last Updated:January 24, 2022 25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है, हिमाचल प्रदेश को 25 जनवरी, 1971 को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया था। पृष्ठभूमि स्वतंत्रता के बाद 15 अप्रैल, 1948 को हिमाचल प्रदेश का गठन मुख्य आयुक्त के प्रांत के रूप में किया गया था। बाद में 25 जनवरी, 1950 को हिमाचल को “ग” श्रेणी का राज्य बनाया गया। तत्पश्चात 1 नवम्बर, 1956 को हिमाचल प्रदेश को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया। 1966 में पंजाब के पहाड़ी क्षेत्रों को हिमाचल प्रदेश में शामिल किया गया। 18 दिसम्बर, 1970 को संसद ने हिमाचल प्रदेश अधिनियम पारित किया तथा 25 जनवरी, 1971 को हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। हिमाचल प्रदेश भारत का 18वां राज्य था। हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ है “बर्फ से ढका हुआ क्षेत्र”। हिमाचल प्रदेश भारत के उत्तरी भाग में स्थित है। इसके उत्तर में जम्मू-कश्मीर, पश्चिम में पंजाब, दक्षिण-पश्चिम में हरियाणा, दक्षिण—पूर्व में उत्तराखंड तथा पूर्व में तिब्बत स्थित ...

25 जनवरी: राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters’ Day)

Image
First Published: January 25, 2022 | Last Updated:January 24, 2022 25 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य देश में चुनावों में मतदान करने के लिए लोगों को बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। इस दिवस के अवसर पर चुनावी प्रक्रिया में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले निर्वाचन अधिकारियों को सम्मानित (National Awards for the Best Electoral Practices) किया जाता है। इस वर्ष नई दिल्ली में चुनाव आयोग द्वारा समारोह का आयोजन किया जा रहा है, इसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी हिस्सा लेंगे। पहली बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2011 में मनाया गया था, इसे चुनाव आयोग (निर्वाचन आयोग) की स्थापना दिवस की समृति में मनाया जाता है। चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी, 1950 को की गयी थी। भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) भारतीय निर्वाचन आयोग एक स्वायत्त संवैधानिक प्राधिकरण है, इसका कार्य भारत में चुनावी प्रक्रिया का निर्वहन करना है। भारतीय निर्वाचन आयोग देश में लोक सभा चुनाव, राज्यों में विधानसभा चुनाव, राष्ट्रपति तथा उप-राष...

24 जनवरी : राष्ट्रीय बालिका दिवस (National Girl Child Day)

Image
First Published: January 24, 2022 | Last Updated:January 23, 2022 भारत में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय बालिका दिवस (National Girl Child Day) 24 जनवरी को मनाया जाता है, इसका उद्देश्य सभी स्तरों पर बाल लिंगानुपात के बारे में जागरूकता फैलाना तथा बालिकाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। उद्देश्य देश भर में बाल लिंगानुपात के बारे में जागरूकता फैलाना तथा इसमें सुधार करने के लिए कार्य करना। योजनाओं तथा पहलों के द्वारा बालिकाओं को सशक्तिकरण के नए अवसर उपलब्ध करवाना। बालिकाओं के विकास के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करना। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस (International Day of the Girl Child) 11 अक्टूबर को विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाना है तथा उन्हें शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सुविधा, कानूनी अधिकार तथा भेदभाव से संरक्षण उपलब्ध करवाना है। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गयी थी। इसके लिए “महिलाओं की स्थिति” के लिए कनाडा की मंत्री रोना अम्ब्रोस ने इसके लिए ...

24 जनवरी : अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (International Day of Education)

Image
First Published: January 24, 2022 | Last Updated:January 23, 2022 प्रतिवर्ष 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (International Day of Education) मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने 3 दिसम्बर, 2018 को प्रस्ताव पारित करके 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप घोषित करने का निर्णय लिया था। इसका उद्देश्य शान्ति व विकास में शिक्षा की भूमिका को रेखांकित करना है। अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के लिए इस प्रस्ताव को नाइजीरिया समेत 58 देशों ने तैयार किया था। यह अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का चौथा संस्करण है। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 11 नवम्बर को भारत में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की स्मृति में मनाया जाता है। 11 नवम्बर को मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती होने के कारण 11 नवम्बर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की स्थापना वर्ष 2008 में की गयी थी। Categories: अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Tags:Hindi News , International Day o...

15 जनवरी : थल सेना दिवस (Army Day)

Image
First Published: January 15, 2022 | Last Updated:January 15, 2022 भारत में 15 जनवरी को थल सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस के अवसर देश की रक्षा में कार्यरत्त तथा शहीद बहादुर जवानों के योगदान के प्रति सम्मान व्यक्ति किया जाता है। 15 जनवरी को ही थल सेना दिवस क्यों मनाया जाता है? फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा ने 15 जनवरी, 1949 को जनरल सर फ्रांसिस बुचर (भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ) से भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ का कार्यभार ग्रहण किया था, इसलिए 15 जनवरी को थल सेना दिवस मनाया जाता है। 14 जनवरी : सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस प्रतिवर्ष 14 जनवरी को सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस (Armed Forces Veterans’ Day) मनाया जाता है। इस दिवस को 2017 से मनाया जा रहा है। पहले इस दिवस को युद्धविराम दिवस कहा जाता था। प्रतिवर्ष 14 जनवरी को सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाने का कारण यह है कि इसी दिवस भारतीय सशस्त्र बल के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा सेवानिवृत्त हुए थे। भारतीय थल सेना ईस्ट इंडिया कंपनी की सरकार के अंतर्गत सैन्य वि...

15 जनवरी : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग स्थापना दिवस

Image
First Published: January 15, 2022 | Last Updated:January 15, 2022 15 जनवरी, 2022 को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का 147वां स्थापना दिवस है। इसकी शुरुआत 1875 में हुई थी। इस दिवस को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा मनाया जाता है, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की हालिया उपलब्धियां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की पांच वेधशालाओं को विश्व मौसम विज्ञान संगठन से मान्यता प्राप्त हुई है, यह वेधशालाएं चेन्नई, मुंबई, पुणे, तिरुवनंतपुरम और पंजिम में स्थित हैं। इसके अलावा फेनी नामक चक्रवात के सटीक पूर्वानुमान के लिए वैश्विक स्तर पर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की प्रशंसा की गयी। अगस्त, 2019 में CDES (Centralised Data Entry System) ने DATEN9 सॉफ्टवेयर का स्थान लिया। 91 वेधशालाएं व 40 एअरपोर्ट इस सिस्टम का उपयोग कर रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत भारत सरकार के मौसम विज्ञान प्रक्षेण, मौसम पूर्वानुमान और भूकम्प विज्ञान का कार्यभार सँभालने वाली भारतीय मौसम विज्ञान विभाग एक स...

14 जनवरी : सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस (Armed Forces Veterans’ Day)

Image
First Published: January 14, 2022 | Last Updated:January 14, 2022 प्रतिवर्ष 14 जनवरी को सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस (Armed Forces Veterans’ Day) मनाया जाता है। इस दिवस को 2017 से मनाया जा रहा है। पहले इस दिवस को युद्धविराम दिवस कहा जाता था। मुख्य बिंदु इस दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, इस कार्यक्रम में थलसेना प्रमुख, नौसेना प्रमुख तथा वायुसेना प्रमुख शरीक होंगे। प्रतिवर्ष 14 जनवरी को सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाने का कारण यह है कि इसी दिवस भारतीय सशस्त्र बल के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा सेवानिवृत्त हुए थे। थल सेना दिवस भारत में 15 जनवरी को थल सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस के अवसर देश की रक्षा में कार्यरत्त तथा शहीद बहादुर जवानों के योगदान के प्रति सम्मान व्यक्ति किया जाता है। फील्ड मार्शल के.सी. करियप्पा ने 15 जनवरी, 1949 को जनरल सर फ्रांसिस बुचर (भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ) से भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ का कार्यभार ग्रहण किया था, इसलिए 15 जनवरी को ...

12 जनवरी : राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day)

Image
First Published: January 12, 2022 | Last Updated:January 12, 2022 प्रतिवर्ष 12 जनवरी को समाज सुधारक, विचारक व यूथ आइकॉन स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के महान विचारों के प्रति जागरूकता फैलाना है। वे देश के युवाओं के लिए एक महान प्रेरणास्त्रोत हैं। 1984 में भारत सरकार ने 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित किया था। तत्पश्चात 1985 से प्रतिवर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के अवसर पर देश भर में सेमिनार, भाषण, युवा वार्ता, योगासन, निबंध लेखन प्रतियोगिता इत्यादि विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। स्वामी विवेकानंद के बारे में रोचक तथ्य स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 को बंगाल प्रेसीडेंसी के कलकत्ता में हुआ था। उनका मूल नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था। वे 19वीं शताब्दी के प्रसिद्ध संत रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे। उन्हें भारत में हिन्दू धर्म के पुनर्जागरण व राष्ट्रवाद का प्रणेता माना जाता है। उन्होंने 1893 में अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म...

10 जनवरी : विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day)

Image
First Published: January 10, 2022 | Last Updated:January 10, 2022 प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व भर में लोगों में हिंदी भाषा के बारे में जागरूकता फैलाना है तथा हिंदी को एक अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में प्रस्तुत करना है। 10 जनवरी ही क्यों? पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में 30 देशों से प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। इस सम्मेलन की समृति में भारत सरकार ने 2006 से 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाने के निर्णय लिया था। यह हिंदी दिवस के अलग कैसे है? हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है क्योंकि इस दिन हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी गयी थी। 14 सितम्बर, 1949 को संविधान सभा ने हिंदी भाषा को भारत की अधिकारिक भाषा का दर्जा दिया था। विश्व हिंदी दिवस का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी भाषा को प्रोत्साहन दिया है जबकि हिंदी दिवस को केवल राष्ट्रीय स्तर पर ही मनाया जाता है। हिंदी भाषा को बढ़ावा देन...

4 जनवरी : विश्व ब्रेल दिवस (World Braille Day)

Image
First Published: January 4, 2022 | Last Updated:January 4, 2022 4 जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह पहला ब्रेल दिवस है। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 6 नवम्बर, 2018 को प्रस्ताव पारित किया था। 4 जनवरी को ब्रेल दिवस मनाने का कारण यह है कि इस दिन ब्रेल लिपि के आविष्कारक लुइस ब्रेल का जन्म दिवस है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार विश्व भर में लगभग 39 मिलियन लोग देख नहीं सकते जबकि 253 मिलियन लोगों में कोई न कोई दृष्टि विकार है। विश्व ब्रेल दिवस का उद्देश्य दृष्टि-बाधित लोगों के अधिकार उन्हें प्रदान करना तथा ब्रेल लिपि को बढ़ावा देना है। लुइस ब्रेल लुइस ब्रेल का जन्म 4 जनवरी, 1809 को फ्रांस के कूपवरे में हुआ था। उन्हें दृष्टिबाधित लोगों के लिए ब्रेल लिपि का आविष्कार करने के लिए जाना जाता है। बचपन में एक दुर्घटना के कारण लुइस ब्रेल ने अपनी दोनों आँखों की रौशनी खो दी थी। 1821 में ब्रेल को फ़्रांसिसी सेना के चार्ल्स बार्बिएर के सैन्य संचार के प्रणाली के बारे में ज्ञात हुआ, इस प्रणाली में भी डॉट्स का उपयोग किया जाता था। परन्तु चार्ल्स बार्बिएर का...