24 जनवरी : अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (International Day of Education)

प्रतिवर्ष 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (International Day of Education) मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने 3 दिसम्बर, 2018 को प्रस्ताव पारित करके 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप घोषित करने का निर्णय लिया था। इसका उद्देश्य शान्ति व विकास में शिक्षा की भूमिका को रेखांकित करना है। अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के लिए इस प्रस्ताव को नाइजीरिया समेत 58 देशों ने तैयार किया था। यह अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का चौथा संस्करण है।

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस

11 नवम्बर को भारत में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की स्मृति में मनाया जाता है। 11 नवम्बर को मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती होने के कारण 11 नवम्बर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की स्थापना वर्ष 2008 में की गयी थी।

Categories: अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

Tags:Hindi News , International Day of Education , International Education Day , National Education Day , अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस , राष्ट्रीय शिक्षा दिवस

https://myrevolution.in/current-affair-hindi/24-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%b6%e0%a4%bf/?feed_id=8853&_unique_id=61eda2a92f670

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले