Posts

Showing posts with the label नम

चांद पर नाम भेज रहा है NASA, आप भी यहां कर सकते हैं रजिस्टर

Image
नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने बीते रविवार को सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स के लिए एक जबरदस्त ऑफर निकाला, जिसके बाद स्पेस टेक्नोलॉजी फैन्स को चौंका दिया। अमेरिकी स्पेस एजेंसी ने यूजर्स को Artemis I मिशन के जरिए लाखों लोगों का नाम चांद पर भेजने का फैसला लिया है, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन भी चालू है। इस घोषणा के साथ ही ट्विटर पर कई मजेदार प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। NASA ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि 3 मिलियन (30 लाख) लोगों के नाम को Artemis I के साथ चांद पर ले जाया जाएगा। स्पेस एजेंसी ने लिखा, (अनुवादित) "आप अपना नाम चंद्रमा पर भेज सकते हैं। कैसे? अपना बोर्डिंग पास प्राप्त करने के लिए साइन अप करें और इस वर्ष #Artemis I पर चंद्रमा के चारों ओर उड़ने वाले लगभग 3 मिलियन "यात्रियों" में शामिल हों। " इस पोस्ट में एक वीडियो भी है, जिसमें चंद्रमा घूमता दिखाई दे रहा है।   Artemis I मिशन में 30 लाख लोगों के नामों को एक फ्लैश ड्राइव में स्टोर करके स्पेस में ले जाया जाएगा। आप अपने नाम को रजिस्टर कराने के लिए इस वेबसाइट पर जा सकते हैं और अपना नाम...

तुर्की ने अपना आधिकारिक नाम बदलकर तुर्किये (Türkiye) किया

Image
First Published: June 6, 2022 | Last Updated:June 6, 2022 संयुक्त राष्ट्र में, तुर्की को अब तुर्किये (Türkiye) के नाम से जाना जाएगा। संयुक्त राष्ट्र को मई 2022 में अंकारा से एक अनुरोध प्राप्त हुआ था। नाम को रीब्रांड करने की प्रक्रिया नाम को रीब्रांड करने की प्रक्रिया वर्ष 2021 में शुरू हुई थी। इस नाम को तुर्किये के रूप में चुना गया था जो तुर्की राष्ट्र की संस्कृति, सभ्यता और मूल्यों को बेहतरीन तरीके से दर्शाता है और व्यक्त करता है। स्थानीय लोग अपने देश को तुर्किये के रूप में संदर्भित करते हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, इसके अंग्रेजी संस्करण “टर्की” को अपनाया गया था। नाम बदलने का कारण राज्य प्रसारक TRT की एक रिपोर्ट के अनुसार, 1923 में देश की आजादी के बाद ‘तुर्की/टर्की’ शब्द को अपनाया गया था। अतीत में, यूरोपीय लोगों ने ओटोमन राज्य और तुर्किये को कई नामों से संदर्भित किया है। लेकिन जो नाम सबसे ज्यादा अटका है वह है “टर्की”। इस प्रकार, ‘टर्की’ शब्द के लिए Google खोज परिणामों से देश की सरकार खुश नहीं थी। कुछ परिणामों में एक बड़ा पक्षी शामिल था जि...

समुद्र के नीचे मंडरा रहा है 'शार्ककैनो' नाम का खतरा कभी भी फट सकता है, NASA की चेतावनी!

Image
सोलोमन (Solomon) द्वीप में कवाची ज्वालामुखी (Kavachi Volcano) प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) में सबसे सक्रिय सबमरीन ज्वालामुखियों में से एक है। NASA भी इसे लेकर गंभीर दिखाई दे रहा है। स्मिथसोनियन ग्लोबल ज्वालामुखी कार्यक्रम के अनुसार, यह ज्वालामुखी अक्टूबर 2021 में विस्फोट फेज़ में दाखिल हो गया था, जिसके बाद सैटेलाइट डेटा में देखा गया कि अप्रैल और मई 2022 के बीच कई दिन कवाची के आसपास के पानी का रंग भी बदला हुआ था। NASA के Earth Observatory ने अपने एक ब्लॉग में 14 मई, 2022 को Lansat 9 पर ऑपरेशनल लैंड इमेजर -2 (OLI-2) द्वारा ली गई तस्वीर को शेयर किया, जिसमें सबमरीन वोल्केनो से निकलने वाला फीका पड़ा पानी दिखाई दे रहा है। यह मटमैले पानी कई किलोमीटर तक फैला दिखाई दे रहा है। 2008 में की गई एक स्टडी पर रोशनी डालते हुए ब्लॉग कहता है कि सुपरहीटेड, अम्लीय पानी के ऐसे प्लम में आमतौर पर पार्टिकुलेट मैटर, ज्वालामुखीय चट्टान के टुकड़े और सल्फर होते हैं। ज्वालामुखी के लिए 2015 के एक वैज्ञानिक अभियान में पाया गया था कि पानी में डूबे इस क्रेटर में दो प्रजातियों की शार्क रहती हैं, जिनमें से एक हैमर...