चांद पर नाम भेज रहा है NASA, आप भी यहां कर सकते हैं रजिस्टर
NASA ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि 3 मिलियन (30 लाख) लोगों के नाम को Artemis I के साथ चांद पर ले जाया जाएगा। स्पेस एजेंसी ने लिखा, (अनुवादित) "आप अपना नाम चंद्रमा पर भेज सकते हैं। कैसे? अपना बोर्डिंग पास प्राप्त करने के लिए साइन अप करें और इस वर्ष #Artemis I पर चंद्रमा के चारों ओर उड़ने वाले लगभग 3 मिलियन "यात्रियों" में शामिल हों। " इस पोस्ट में एक वीडियो भी है, जिसमें चंद्रमा घूमता दिखाई दे रहा है।
Artemis I मिशन में 30 लाख लोगों के नामों को एक फ्लैश ड्राइव में स्टोर करके स्पेस में ले जाया जाएगा। आप अपने नाम को रजिस्टर कराने के लिए इस वेबसाइट पर जा सकते हैं और अपना नाम और पिनकोड दर्ज करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन भारतीय समयानुसार आज रात 9:30 बजे बंद हो जाएंगे। यदि आपका नाम चुना जाता है, तो जब आर्टेमिस-1 चांद का चक्कर लगा रहा होगा, तब फ्लैश ड्राइव पर आपका नाम भी चमकेगा। नाम रजिस्टर कराने पर आपको एक वर्चुअल बोर्डिंग पास भी मिलेगा, जिसमें आपको नाम होगा। यह निशानी होगी कि आपने अपना नाम इस मिशन के लिए दर्ज करा दिया है।
NASA के इस ट्विटर पोस्ट पर विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। कई यूजर्स ने इसे मजाक के रूप में लिया, तो कई यूजर्स ने एजेंसी द्वारा उनको वर्चुअल एस्ट्रोनॉट बनने का मौका देने के लिए धन्यवाद कहा। नीचे हमनें इन मजेदार प्रतिक्रियाओं को एम्बेड किया है।
अपने रिप्लाई में @Herguidance11 लिखते हैं कि उनका बचपन का सपना था कि वह विभिन्न ग्रहों की यात्रा करें, इसलिए NASA उन्हें एक मौका जरूर दे।
Please take me , I guess the chances are less but please . Since childhood I've been dreaming of traveling to different planets .. please pleasee
— Herguidance (@Herguidance11) June 13, 2022
वहीं, @JackHandey9 ने कहा कि क्या वह अपना नाम इसी ग्रह (पृथ्वी) पर छोड़ सकते हैं और खुद चांद पर जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनका साल बेहद खराब बीता है, इसलिए वह एक रोड ट्रिप पर जाने की तैयारी में थे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि वह खर्चे के बांट लेंगे।
Can I leave my name here and go in its place? I've had a rough year, was looking forward to a road trip with my name but we haven't been doin to well. I think we may split up. 63 years is quite a stretch, I just feel like I need some space.
— Jack Handey (@JackHandey9) June 12, 2022
@amidtravel लिखते हैं कि "अब उनके पास बोर्डिंग पास है, तो गेट [फ्लाइट पकड़ने के लिए] कहां है?"
Now I have boarding pass. So, where is the gate? With one?
— Around the World and Me (@amidtravel) June 12, 2022
@BlazesDogMom ने अपने बॉयफ्रैंड का नाम रजिस्टर किया और मजाकिया अंदाज में ट्वीट के रिप्लाई में इसकी जानकारी दी।
NASA ने अपने मानव रहित आर्टेमिस I(Artemis-1) के लॉन्च की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस मिशन को पहले एक्सप्लोरेशन मिशन-1 का नाम दिया गया था। अगर सबकुछ ठीक रहा, तो अगस्त में रॉकेट लॉन्च के लिए रेडी हो जाएगा।
Comments
Post a Comment