Posts

Showing posts with the label नरज

नवरोज़ या नौरोज़ (Nowruz) क्या है?

Image
First Published: March 20, 2022 | Last Updated:March 20, 2022 हाल ही में गूगल ने नौरोज़ पर एक डूडल बनाया। दरअसल, नौरोज़ फारसी नव वर्ष का त्यौहार है। फ़ारसी भाषा में नौरोज़ का मतलब ‘नया दिन’ होता है। यह त्यौहार मध्य और पश्चिमी एशिया में मुख्य रूप से मनाया जाता है। इस बार, यह त्यौहार 20 मार्च को मनाया जा रहा है। मुख्य बिंदु गौरतलब है कि यह त्यौहार लगभग 3000 साल पुराना है। यह त्यौहार वसंत ऋतू के आगमन पर मनाया जाता है। नवरोज़ या नौरोज़ (Nowruz) यह ईरानी नव वर्ष (Iranian New Year) है जिसे फारसी नव वर्ष (Persian New Year) के रूप में भी जाना जाता है। नया साल वसंत विषुव या मार्च विषुव पर शुरू होता है जिसे फरवर्दिन (Farvardin) के पहले दिन के रूप में चिह्नित किया गया है। फरवर्दिन ईरानी सौर कैलेंडर का पहला महीना है। यह दिन दुनिया भर में कई समूहों द्वारा मनाया जाता है। नौरोज़ की उत्पत्ति ईरानी और पारसी संस्कृति है। लेकिन यह त्योहार विभिन्न समुदायों द्वारा 3,000 वर्षों से मध्य एशिया, पश्चिमी एशिया, काला सागर बेसिन, काकेशस, बाल्कन और दक्षिण एशिया में मनाया जाता है। ईरान म...

नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया

Image
First Published: January 28, 2022 | Last Updated:January 28, 2022 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। नीरज चोपड़ा ने देश का पहला एथलेटिक गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रौशन किया। टोक्यो ओलंपिक में, चोपड़ा ने 87.58 मीटर तक भाला फेंककर पदक जीता। नीरज चोपड़ा की उपलब्धियां नीरज चोपड़ा को 2018 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2020 में उन्हें विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था। 2016 में, चोपड़ा को नायब सूबेदार के रूप में राजपुताना राइफल्स में नामांकित किया गया था। वह पुणे में बेस्ड आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में संचालित मिशन ओलंपिक विंग का हिस्सा थे। मिशन ओलंपिक विंग भारतीय सेना की एक पहल थी। इस पहल के तहत सेना ने योग्य खिलाड़ियों की पहचान की और उन्हें विभिन्न विषयों में प्रशिक्षित किया।  नायब सूबेदार यह भारतीय सेना में एक रैंक है। नायब सूबेदार जूनियर कमीशंड अधिकारी हैं। उनके पद लेफ्टिनेंट से कम और हवीदारों से ऊंचे होते हैं। परम विशिष्ट सेवा मेडल इस पुरस्कार का गठन 1960 में किया गया था। यह शा...