नवरोज़ या नौरोज़ (Nowruz) क्या है?

हाल ही में गूगल ने नौरोज़ पर एक डूडल बनाया। दरअसल, नौरोज़ फारसी नव वर्ष का त्यौहार है। फ़ारसी भाषा में नौरोज़ का मतलब ‘नया दिन’ होता है। यह त्यौहार मध्य और पश्चिमी एशिया में मुख्य रूप से मनाया जाता है। इस बार, यह त्यौहार 20 मार्च को मनाया जा रहा है।

मुख्य बिंदु

गौरतलब है कि यह त्यौहार लगभग 3000 साल पुराना है। यह त्यौहार वसंत ऋतू के आगमन पर मनाया जाता है।

नवरोज़ या नौरोज़ (Nowruz)

यह ईरानी नव वर्ष (Iranian New Year) है जिसे फारसी नव वर्ष (Persian New Year) के रूप में भी जाना जाता है। नया साल वसंत विषुव या मार्च विषुव पर शुरू होता है जिसे फरवर्दिन (Farvardin) के पहले दिन के रूप में चिह्नित किया गया है। फरवर्दिन ईरानी सौर कैलेंडर का पहला महीना है। यह दिन दुनिया भर में कई समूहों द्वारा मनाया जाता है। नौरोज़ की उत्पत्ति ईरानी और पारसी संस्कृति है। लेकिन यह त्योहार विभिन्न समुदायों द्वारा 3,000 वर्षों से मध्य एशिया, पश्चिमी एशिया, काला सागर बेसिन, काकेशस, बाल्कन और दक्षिण एशिया में मनाया जाता है। ईरान में नौरोज़ का समय सौर हिजरी एल्गोरिथम कैलेंडर (Solar Hijri Algorithmic Calendar) पर आधारित है।

Categories: अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

Tags:Google Doodle , Nowruz , Nowruz in Hindi , Persian New Year , What is Nowruz? , नवरोज़ , नौरोज़ , नौरोज़ क्या है? , पारसी नव वर्ष , फारसी नव वर्ष , हिंदी करेंट अफेयर्स , हिंदी समाचार

https://myrevolution.in/current-affair-hindi/%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%bc-%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a5%9b-nowruz-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88/?feed_id=16919&_unique_id=6236c4f50761e

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले