Posts

Showing posts with the label ब्zwjलैकहोल

नासा को हमारी गैलेक्सी में मिला सुपर Black Hole, समाए हुए हैं 40 लाख से ज्यादा सूरज!

Image
अगर आप अंतरिक्ष को जानने में रुचि रखते हैं तो आपने ब्लैक होल (Black Hole) के बारे में जरूर सुना होगा। ब्लैक होल ऐसी जगहों में से है जो अब तक सबसे बड़ा रहस्य बने हुए हैं। इसके बारे में कहा जाता है कि इसका गुरुत्वाकर्षण बल इतना ज्यादा होता है कि यह किसी भी ग्रह को अपने में समा लेता है, यहां तक कि एक पूरी आकाशगंगा को भी! कहा जाता है कि ब्लैक होल को कोई भी चीज पार नहीं कर सकती है।  नासा ने ब्लैक होल के बारे में एक डराने वाली जानकारी साझा की है। नासा ने कहा है कि ब्लैक होल के बारे में जानने के लिए हमें ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि हमारी अपनी गैलेक्सी Milky Way में ही एक ब्लैक होल मौजूद है। नासा ने कहा है कि हमारी गैलेक्सी में Sagittarius A नाम का ब्लैक होल मौजूद है जिसमें लाखों की संख्या में सूर्य जैसे पिंड समाए हुए हैं। नासा ने यहां तक अनुमान लगाया है कि इसमें 4 मिलियन यानि कि लगभग 40 लाख तक सूर्य हो सकते हैं।  ब्लैक होल में सुपर ग्रेविटी जोन माना जाता है। इसकी ताकत इतनी ज्यादा होती है कि यह अपने संपर्क में आने वाली हर चीज को अपने अंदर खींच लेता है। इसका कारण गुरुत्वाकर्षण क...

वैज्ञानिकों ने खोला स्पेस के Black Holes का राज! निगले गए पदार्थ के साथ होता है ये ...

Image
फिजिक्स के एक्सपर्ट्स ने ब्लैक होल से जुड़े एक रहस्य को सुलझा लिया लगता है। वैज्ञानिकों की एक टीम ने पता लगाया है कि उस पदार्थ का क्या होता है जो ब्लैक होल अपने भीतर निगल लेता है। वैज्ञानिकों ने इसे वॉर्महोल (wormholes) का नाम दिया है। किताबी भाषा में समझें तो ये स्पेस टाइम के संदर्भ में एक तरह के टनल के रूप में मौजूद होते हैं जिनके दोनों तरफ के छोर खुले होते हैं। ब्लैक होल्स अंतरिक्ष के ऐसे क्षेत्र को कहा गया है जिसके भीतर से कोई भी पदार्थ गुजर कर नहीं जा सकता है। कहा जाता है कि ब्लैक होल का गुरुत्वाकर्षण इतना शक्तिशाली होता है कि कोई भी चीज, यहां तक कि प्रकाश भी इसके अंदर निगल लिया जाता है। जापान के RIKEN रिसर्च इंस्टिट्यूट की एक टीम ने कहा कि ब्लैक होल वॉर्महोल होते हैं, जिसका मतलब है कि ब्लैक होल्स में एक निकलने का टनल होता है जिसमें से अंदर निगला गया पदार्थ वापस ब्रह्मांड में छोड़ दिया जाता है।  इस मॉडल को RIKEN के वैज्ञानिकों ने सुझाया है जिसमें रिकेन इंटरडिसिप्लिनरी थ्योरिटिकल एंड मैथेमेटिकल साइंसेज के शोधकर्ता Kanato Goto भी शामिल हैं। यह कॉन्सेप्ट साइंस फिक्शन मूवी के जैस...