भारत ड्रोन महोत्सव (Bharat Drone Mahotsav) 2022 : मुख्य बिंदु
First Published: May 27, 2022 | Last Updated:May 27, 2022 27 मई 2022 को भारत ड्रोन महोत्सव 2022 के नाम से भारत में सबसे बड़ा ड्रोन उत्सव शुरू हुआ। यह उत्सव नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जा रहा है और इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। ड्रोन क्या हैं? ड्रोन मानव रहित हवाई वाहन (unmanned aerial vehicles – UAVs) हैं, यानी बिना किसी मानव पायलट, यात्री या चालक दल के विमान। ये UAVs सुरक्षा, किसानों और रक्षा कर्मियों के जीवन को आसान बना रहे हैं। भारत ड्रोन महोत्सव क्या है? भारत ड्रोन महोत्सव 2022 भारत का अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन उत्सव है। यह दो दिवसीय आयोजन है जो 27 और 28 मई, 2022 को आयोजित किया जा रहा है । इस आयोजन में, विदेशी राजनयिकों, सरकारी अधिकारियों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, सशस्त्र बलों, निजी कंपनियों, सार्वजनिक उपक्रमों, ड्रोन स्टार्ट सहित 1,600 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस महोत्सव में कौन-कौन से कार्यक्रम होंगे? इस प्रदर्शनी में 70 से अधिक प्रदर्शक ड्रोन के विभिन्न उपयोगों को प्रदर्शित करेंगे। इसके अलावा, इस ...