योग महोत्सव (Yoga Mahotsav) 2022 शुरू हुआ

योग महोत्सव 2022 एक अभियान है जो 100 दिनों तक 100 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा और इसमें 100 संगठन शामिल होंगे। यह अभियान 21 जून 2022 तक चलेगा।

मुख्य बिंदु 

  • इसकी शुरुआत योग और इसकी उपयोगिता का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से की गई है।
  • इस इवेंट द्वारा “स्वास्थ्य, कल्याण और विश्व शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग 2022 दिवस के 100 दिनों के उलटी गिनती अभियान”  को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
  • इस 100-दिवसीय कार्यक्रम में शामिल किए जाने वाले कुछ कार्यक्रम में योग प्रदर्शन, योग कार्यक्रम, सेमिनार और कार्यशालाएं हैं।
  • इस आयोजन के दौरान नमस्ते एप्प, WHO mYoga App, Y-break App का उपयोग करने के लाभों का प्रचार किया जाएगा।
  • MyGov प्लेटफॉर्म पर फोटो प्रतियोगिता, चर्चा, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
  • आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में, 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 75 विरासत सांस्कृतिक स्थलों को प्रदर्शित करेगा।

सामान्य योग प्रोटोकॉल (Common Yoga Protocol)

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga – IDY) 2022 की 100 दिनों की उलटी गिनती के उपलक्ष्य में, आयुष मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान पुणे के आगा खान पैलेस में ‘कॉमन योग प्रोटोकॉल’ विषय पर एक योग सत्र आयोजित करेगा। इसके बाद उसी परिसर में एक कार्यशाला और प्रतिरक्षा के लिए योग पर एक संवाद का आयोजन किया जाएगा।

Categories: राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

Tags:Common Yoga Protocol , Hindi Current Affairs , Hindi News , International Day of Yoga , Yoga Mahotsav , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस , योग महोत्सव , सामान्य योग प्रोटोकॉल , हिंदी करेंट अफेयर्स , हिंदी समाचार

https://myrevolution.in/current-affair-hindi/%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%b5-yoga-mahotsav-2022-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%82-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86/?feed_id=18056&_unique_id=6241584a4de59

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले