भारतीयों को Ukraine से लाने के लिए 46 उड़ानें, देखें- डिपार्चर, अराइवल टाइमिंग समेत सारी डिटेल्स

भारतीयों को Ukraine से लाने के लिए 46 उड़ानें, देखें- डिपार्चर, अराइवल टाइमिंग समेत सारी डिटेल्स

यूक्रेन से भारतीय स्टूडेंट्स मुंबई हवाईअड्डे पर उतरे

नई दिल्ली:

युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए सरकार पुरजोर प्रयास कर रही है. भारत ने यूक्रेन के पड़ोसी देशों से कम से कम 46 उड़ानों संचालित करके भारतीयों को निकालने की योजना तैयार की है. ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) के तहत, 8 मार्च तक 46 उड़ानें निर्धारित की गई हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा कि विमानों की उड़ान का इंतजाम करना हमारे लिये कोई समस्या नहीं है और अधिक उड़ान लगाई जा सकती हैं. यूक्रेनी और रूसी सैनिक के मध्य तेज होती लड़ाई के बीच कीव और खारकीव जैसे शहरों से भारतीयों को यूक्रेन की पश्चिमी सीमा तक पहुंचाना हमारी मुख्य चिंता है. 

यह भी पढ़ें

ऑपरेशन गंगा के तहत 26 फरवरी से उड़ानें परिचालित हो रही हैं. वर्तमान में निर्धारित 46 उड़ानों में बुखारेस्ट से 29 उड़ानें, बुडापेस्ट से 10 उड़ानें, Rzeszow की 6 उड़ानें, Kocise की एक उड़ान शामिल हैं. बुखारेस्ट (रोमानिया की राजधानी) के लिए भारतीय वायुसेना भी एक उड़ान संचालित करेगी. 
 
वहीं, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि वायुसेना का एक सी-17 विमान भारतीयों को वापस लाने के लिए बुधवार तड़के चार बजे रोमानिया के लिए उड़ान भर सकता है. 

ji5f6h88

रूसी सैन्य कार्रवाई में तेजी आने की आशंका को देखते हुए यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थित भारतीय दूतावास को बंद कर दिया गया है और स्टाफ को शिफ्ट कर दिया गया है. 

सरकार ने कहा है कि जब पहली एडवाइजरी जारी की गई थी तो यूक्रेन में 20,000 भारतीय छात्र-छात्राओं के होने का अनुमान था. तब से, लगभग 12,000 लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है, जो कुल संख्या का 60 प्रतिशत है. 




Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-ukraine-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf/?feed_id=14366&_unique_id=621e7f7de30c7

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले