शनि के सामने गेंद जितना नजर आ रहा उसका चंद्रमा, नासा ने शेयर की हैरान करने वाली तस्‍वीर

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने शनि (Saturn) के चंद्रमा डायोन (Dione) की हैरान करने वाली इमेज शेयर की है। शनि का चक्‍कर लगाते हुए डायोन अपने विशाल ग्रह के सामने गेंद जितना छोटा दिखाई देता है। नासा ने बताया है कि यह तस्‍वीर लगभग 2.3 मिलियन किलोमीटर की दूरी से ली गई थी। शायद इसीलिए चंद्रमा अपने असल आकार से भी छोटा दिखाई देता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्रह और उसके चंद्रमाओं के बीच रिलेशनशिप को समझने में पारगमन (transit) महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है तो ट्रैंज‍िट के दौरान वह पृथ्‍वी को सूर्य ग्रहण की ओर ले जाता है।

डायोन की खोज साल 1684 में जियोवानी कैसिनी ने की थी। यह सिर्फ 562 किलोमीटर का एक छोटा चंद्रमा है, जो हमारे चंद्रमा का लगभग एक तिहाई है। डायोन हर 2.7 दिनों में 377,400 किलोमीटर की दूरी पर शनि की परिक्रमा करता है। यह लगभग उतनी ही दूरी है, जितनी दूरी पर चंद्रमा हमारी पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा करता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि डायोन मुख्य रूप से बर्फ से बना है। इसका औसत तापमान माइनस 186 डिग्री सेल्सियस है। इसकी बर्फ बहुत कठोर है, जो चट्टानों की तरह ही काम करती है।  
 


नासा ने कहा है इस तस्‍वीर को मई 2015 में कैसिनी स्‍पेसक्राफ्ट ने कैप्‍चर किया था। इसने 20 साल तक अंतरिक्ष में सर्विस दी थी। कैसिनी स्‍पेसक्राफ्ट को उसके आखिरी मिशन के तहत शनि के एक और चंद्रमा एन्सेलेडस के बारे में पता लगाने के लिए भेजा गया था। माना जाता है कि यह चंद्रमा जीवन के लिए अनूकूल हो सकता है। कैसिनी ने सितंबर 2017 में शनि के वायुमंडल में प्रवेश किया था। 

इस अंतरिक्ष यान में दो एल‍िमेंट्स थे- कैसिनी ऑर्बिटर और ह्यूजेंस प्रोब। यह अंतरिक्ष यान नासा, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और इटैलियन अंतरिक्ष एजेंसी का मिशन था। इसने शनि ग्रह को लेकर कई जानकारियां उपलब्‍ध कराईं। नासा का कहना है कि शनि के 82 चंद्रमा हैं। इनमें से 53 की पुष्टि की गई है और उन्‍हें नाम दिए गए हैं। 29 चंद्रमाओं की पुष्टि होना अभी बाकी है। शनि का सबसे बड़ा चंद्रमा टाइटन है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

https://myrevolution.in/technology/%e0%a4%b6%e0%a4%a8%e0%a4%bf-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%9c/?feed_id=19573&_unique_id=624ed54ce321f

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले